फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGF post has been lying vacant in BSF for two months, demand for permanent appointment from Prime Minister

बीएसएफ में दो माह से खाली पड़ा है डीजी का पद, प्रधानमंत्री से स्थाई नियुक्ति की मांग

Sat, 16 May 2020 06:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 16 May 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
DGF post has been lying vacant in BSF for two months, demand for permanent appointment from Prime Minister
बीएसएफ के जवान योगाभ्यास करते हुए - फोटो : Amar Ujala (File)
भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश की हजारों किलोमीटर लंबी सरहद की सुरक्षा कर रही बीएसएफ दो माह से अपने मुखिया यानी डीजी की राह ताक रही है। तत्कालीन डीजी वीके जौहरी के 11 मार्च को अपने मूल कॉडर मध्यप्रदेश में वापस जाने के कारण यह पद खाली हो गया था।
विज्ञापन


उसके बाद से अभी तक इस पद पर कोई स्थायी नियुक्ति नहीं हुई है। आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल को बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने लंबे समय तक बीएसएफ को अपना डीजी नहीं मिल सका।

विज्ञापन


कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह और कोषाध्यक्ष वीएस कदम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे जल्द से जल्द बीएसएफ को स्थायी डीजी प्रदान करें। पीएम मोदी स्वयं कैबिनेट नियुक्ति समिति के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रणबीर सिंह के अनुसार, यह हैरानी वाली बात है कि इतने लंबे समय तक बीएसएफ में टॉप बॉस यानी डीजी का पद खाली है। इस वजह से फोर्स की कार्यप्रणाली पर विपरित असर पड़ रहा है।


यह बल केवल लम्बी सीमाओं की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि नक्सल और दहशतगर्दों से निपटने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

कोविड-19 की लड़ाई में भी बीएसएफ ने देश के विभिन्न हिस्सों में सराहनीय कार्य किया है। बॉर्डर और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें डब्ल्यूएचओ की तरफ से दिशा निर्देशों से अवगत कराया है।

लोगों को मास्क, जीवन रक्षक दवाएं और राशन प्रदान किया है। पिछले दिनों दिल्ली, जोधपुर व त्रिपुरा में बीएसएफ के अनेक जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये बड़ी चिंता का सबब बन गए हैं।


हाल ही में बीएसएफ से रिटायर्ड एडीजी रैंक के अधिकारी के घर में काम करने वाले बीएसएफ के चार जवान कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि ढाई लाख से अधिक की संख्या वाले केंद्रीय अर्धसैनिक बल के महानिदेशक पद पर स्थाई नियुक्ति की जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed