{"_id":"61131cde8ebc3e2a3b12c30d","slug":"dgcas-advice-check-the-fare-on-the-website-of-airlines-going-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीसीए की सलाह: विदेश जाने वाले एयरलाइंस की वेबसाइट पर जांचें किराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीजीसीए की सलाह: विदेश जाने वाले एयरलाइंस की वेबसाइट पर जांचें किराया
Wed, 11 Aug 2021 06:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 11 Aug 2021 06:12 AM IST
सार
- डीजीसीए ने ट्वीट किया, जब यात्री प्रस्थान से गंतव्य तक की यात्रा के टिकट की कीमत जानने का प्रयास कर रहे होते हैं तब मेटासर्च इंजन कभी-कभी कई एयरलाइन की सेवाओं को जोड़ कर किराया बताते हैं, जिससे किराया अधिक लगता है।
विज्ञापन
डीजीसीए
- फोटो : ANI
विस्तार
विमानन नियामक एजेंसी (डीजीसीए) ने विदेश जा रहे यात्रियों को सलाह दी है कि उन्हें टिकट का किराया संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट पर जांच लेना चाहिए क्योंकि मेटासर्च इंजन कई बार सही किराया नहीं बताते। भारत में गूगल व स्काई स्कैनर जैसे कई मेटासर्च इंजन काम करते हैं।
विज्ञापन
डीजीसीए ने ट्वीट किया, जब यात्री प्रस्थान से गंतव्य तक की यात्रा के टिकट की कीमत जानने का प्रयास कर रहे होते हैं तब मेटासर्च इंजन कभी-कभी कई एयरलाइन की सेवाओं को जोड़ कर किराया बताते हैं, जिससे किराया अधिक लगता है।
विज्ञापन
— DGCA (@DGCAIndia) August 10, 2021
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के अंतर राज्यीय परिषद सचिवालय में सचिव संजीव गुप्ता ने शिकायत की थी कि 26 अगस्त के लिए दिल्ली से लंदन की उड़ान का ब्रिटिश एयरवेज में इकोनॉमी क्लास का किराया 3.95 लाख रुपये था। नागर विमानन मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया था कि अगस्त के दौरान दिल्ली से लंदन की उड़ान का इकोनॉमी क्लास का किराया 1.03 लाख से 1.47 लाख रुपये के बीच था।