फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA will take tough steps to make air fares Economical

हवाई किराए को जमीन पर लाने के लिए डीजीसीए सख्त, उठाएगा कदम

Tue, 19 Mar 2019 02:48 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 19 Mar 2019 02:48 AM IST
सार

  • जेट एयरवेज और स्पाइस जेट के विमान खड़े होने से बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें
  • 62 विमान विभिन्न कारणों से जमीन पर खड़े हैं अभी 
  • 17 सौ करोड़ रुपये चाहिए जेट एयरवेज को मार्च में किस्त चुकाने के लिए

विज्ञापन
DGCA will take tough steps to make air fares Economical
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

इस महीने की शुरुआत से ही आसमान छू रहे हवाई किराए पर काबू पाने के लिए डीजीसीए ने सभी विमानन कंपनियों की मंगलवार को बैठक बुलाई है। जेट एयरवेज और स्पाइस जेट के दर्जनों विमान जमीन पर खड़े होने से पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इससे न सिर्फ यात्रियों को परेशानी हुई, बल्कि किराए में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन निदेशालय के अधिकारी ने बताया कि नकदी समस्या से जूझ रही जेट एयरवेज का संचालन दिनोंदिन बिगड़ता जा रहा है। विमानन कंपनी ने सोमवार को भी चार और विमान खड़े किए जाने की जानकारी दी है। अब तक उसके 41 विमान किराया न चुकाने के चलते खड़े कर लिए गए हैं। इसके अलावा गत 13 मार्च को इथोपिया विमान दुर्घटना के बाद स्पाइस जेट के 12 मैक्स एयरक्राफ्ट के उड़ान भरने पर पाबंदी लगा दी गई। इस तरह 50 से ज्यादा विमान इस समय उड़ान नहीं भर पा रहे, जिससे सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और किराया बढ़ता गया। 
विज्ञापन


अबुधाबी की सभी उड़ानें रद्द

एतिहाद एयरपोर्ट सर्विसेज ने जानकारी दी है कि संचालन कारणों से जेट एयरवेज की अबुधाबी के लिए सभी उड़ानें 18 मार्च से रद्द कर दी गई हैं। कंपनी के चेयरमैन नरेश गोयल ने पिछले 8 मार्च को साझेदार कंपनी एतिहाद एयरवेज समूह के सीईओ को पत्र लिखकर 750 करोड़ मांगे थे और मदद न मिलने पर उड़ानें रद्द किए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी बोली, नहीं चुका सकते ब्याज

जेट एयरवेज ने कहा है कि वह मंगलवार को डिबेंचर धारकों को ब्याज की रकम नहीं चुका सकती है। यह दूसरी बार है जब एयरलाइन विदेशी कर्ज का ब्याज अदा करने में चूक कर रही है। इससे पहले 2 जनवरी को भी किस्त चुकाने में चूक की थी। शेयर बाजार को दी जानकारी में विमानन कंपनी ने कहा कि उसके पास नकदी की कमी होने से 19 मार्च को ब्याज की रकम नहीं दे सकती है। कंपनी के पास पायलट और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं हैं, जिससे संचालन कार्य लगातार ठप होता जा रहा है।


महंगे एटीएफ ने भी बढ़ाया किराया

तेल कंपनियों ने 1 मार्च को ही एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम में 8.15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी। इससे दिल्ली में एटीएफ कीमतें 4,734 रुपये बढ़कर 62,795 रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं। ईंधन महंगा होने का सीधा असर विमान किराये पर पड़ा और त्योहारों के चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed