{"_id":"691f44db9c55a4313c08509a","slug":"dgca-to-meet-operators-pilots-bodies-over-crew-duty-and-rest-norms-next-week-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: डीजीसीए अगले हफ्ते करेगा ऑपरेटरों-पायलटों के संगठनों संग बैठक, क्रू ड्यूटी और अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DGCA: डीजीसीए अगले हफ्ते करेगा ऑपरेटरों-पायलटों के संगठनों संग बैठक, क्रू ड्यूटी और अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
Thu, 20 Nov 2025 10:12 PM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:12 PM IST
सार
इसके मुताबिक साप्ताहिक विश्राम अवधि को बढ़ाकर 48 घंटे करना, रात्रि घंटों को बढ़ाना और रात में लैंडिंग की संख्या को पहले की छह की तुलना में केवल दो तक सीमित करना शामिल है।
विज्ञापन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन सुरक्षा नियामक डीजीसीए ने अगले हफ्ते नई दिल्ली में एयरलाइन ऑपरेटरों और पायलटों के संगठनों के साथ एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में कॉकपिट क्रू की ड्यूटी और आराम के मानदंडों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। डीजीसीए की ओर से दो पायलटों वाले बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों के संचालन के लिए ज्यादा रात में लैंडिंग और ड्यूटी समय विस्तार की रियायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
नवीनतम उड़ान ड्यूटी समय सीमा मानदंड का शुरुआत में इंडिगो और एयर इंडिया सहित घरेलू एयरलाइनों ने विरोध किया था। इसके मुताबिक साप्ताहिक विश्राम अवधि को बढ़ाकर 48 घंटे करना, रात्रि घंटों को बढ़ाना और रात में लैंडिंग की संख्या को पहले की छह की तुलना में केवल दो तक सीमित करना शामिल है।
विज्ञापन
बाद में दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों पर डीजीसीए ने इन्हें लागू कर दिया। हालांकि एक वर्ष से ज्यादा की देरी के बाद और चरणबद्ध तरीके से पहला चरण जून में और दूसरा चरण इसी महीने लागू किया गया है। एक सूत्र ने बताया, "डीजीसीए ने विभिन्न एयरलाइनों को दी जाने वाली छूट पर चर्चा के लिए आगामी सोमवार को फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) और एयरलाइंस पायलट्स एसोसिएशन (एएलपीए-इंडिया) के साथ एक बैठक बुलाई है, जिसके बाद एफआरएमएस पर एक और बैठक होगी।"
विज्ञापन
पायलटों के संगठनों का आरोप है कि एफडीटीएल मानदंडों में बदलाव, जिन्हें सरकार ने जनवरी 2024 में अपनी घोषणा के समय ऐतिहासिक और 'पायलटों की थकान दूर करने और उड़ान सुरक्षा बढ़ाने' वाला बताया था, निजी एयरलाइनों के व्यावसायिक हितों को पूरा करने के लिए किया गया है।
एफआईपी तो दिल्ली हाईकोर्ट में नियामक के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने की हद तक जा पहुंचा है। भारत में केवल दो एयरलाइनें, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया और इंडिगो, बी787 का संचालन करती हैं। लेकिन एयर इंडिया के विमानों के विपरीत, जो यहां डीजीसीए के साथ पंजीकृत हैं, इंडिगो बी787 एक विदेशी पट्टादाता से डैम्प लीज पर होने के कारण भारतीय विमानन सुरक्षा नियामक के अंतर्गत नहीं आते हैं।