{"_id":"5da486a38ebc3e0181673736","slug":"dgca-suspends-flying-training-organisation-for-approval-granted-to-wings-aviation-pvt-ltd","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना ट्रेनर विमान क्रैश मामला: डीजीसीए ने उड़ान प्रशिक्षण संगठन को किया निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना ट्रेनर विमान क्रैश मामला: डीजीसीए ने उड़ान प्रशिक्षण संगठन को किया निलंबित
Mon, 14 Oct 2019 08:00 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 14 Oct 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
तेलंगाना के विकाराबाद में हुए ट्रेनर विमान क्रैश मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विंग एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को मंजूरी देने वाले उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) को निलंबित कर दिया है। तेलंगाना के विकाराबाद में एक ट्रेनर विमान क्रैश हो गया था।
विज्ञापन
Directorate General of Civil Aviation (DGCA) suspends Flying Training Organisation (FTO) approval granted to Wings Aviation Pvt Ltd, Begumpet Airport, Hyderabad, after two trainee pilots died in aircraft crash in Vikarabad district on 6th october. pic.twitter.com/SaG3bsjOrt
— ANI (@ANI) October 14, 2019
विज्ञापन
इस दुर्घटना में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि दोनों पायलटों में से एक पायलट विमान में प्रवेश करने के लिए भी अधिकृत भी नहीं था।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा था कि प्रारंभिक जांच के बाद पायलट प्रशिक्षण अकादमी विंग्स एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ में इसके उप मुख्य उड़ान प्रशिक्षक रौनक सिरिल को प्रशिक्षण अभ्यास से रोक दिया गया है।
डीजीसीए ने बताया, इस विमान को सिरील ने अधिकृत किया था। लेकिन, बुक एंट्री के मुताबिक, फ्लाइट का संचालन केवल अमनप्रीत को ही करना था। अधिकारी ने कहा कि नोटिस का जवाब देने के लिए अकादमी को सात दिन का समय दिया गया है।