{"_id":"6488007a18ce0ea5bf0640f9","slug":"dgca-said-indigo-flight-suffered-tail-strike-delhi-airport-during-landing-plane-grounded-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान टला बड़ा हादसा, जमीन से टकराया विमान का पिछला हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DGCA: इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान टला बड़ा हादसा, जमीन से टकराया विमान का पिछला हिस्सा
Tue, 13 Jun 2023 12:14 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:14 PM IST
सार
डीजीसीए ने कहा है कि हादसे के बाद विमान की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया था। हालांकि हादसे से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को इंडिगो का एक विमान बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया। दरअसल दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। गनीमत ये रही कि हादसे में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। डीजीसीए ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। डीजीसीए ने कहा है कि हादसे के बाद विमान की उड़ान पर रोक लगा दी गई है और घटना की जांच की जा रही है।
घटना की जांच जारी
घटना 11 जून की है। डीजीसीए ने बताया कि इंडिगो का विमान A321-252NX (Neo) एयरक्राफ्ट फ्लाइट संख्या- 6ई-6183 की उड़ान पर कोलकाता से दिल्ली आ रहा था। दिल्ली में लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। घटना दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे 27 पर हुई। विमान के क्रू के सदस्यों को लैंडिंग में कुछ गड़बड़ी महसूस हुई तो लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई, जिसमें विमान के पिछले हिस्से की जमीन से टक्कर होने का पता चला। इसके बाद डीजीसीए ने कार्रवाई करते हुए विमान के क्रू के सदस्यों के उड़ान पर जाने से रोक लगा दी है और घटना की जांच की जा रही है।
शनिवार को एक अन्य मामले में इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के कारण रास्ता भटककर पाकिस्तान के एयरस्पेस में दाखिल हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृतसर से अहमदाबाद जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट पाकिस्तान के गुंजरावाला तक पहुंच गई थी। हालांकि रास्ता भटकने के बावजूद फ्लाइट सुरक्षित अहमदाबाद में उतर गई। विमान के पाकिस्तानी एयरस्पेस में जाने के चलते अमृतसर एटीसी लगातार पाकिस्तानी एजेंसियों के संपर्क में रही और विमान की सुरक्षित वापसी कराई।

Aircraft VT-IMG of IndiGo has been grounded after it suffered a tail strike during landing at the Indira Gandhi International Airport in Delhi on 11th June: DGCA (Directorate General of Civil Aviation) pic.twitter.com/w5P3q524Wl
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 13, 2023