{"_id":"5ead39a88ebc3e907c684eef","slug":"dgca-issue-circular-to-extend-prohibition-of-domestic-international-commercial-flight-till-may-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीसीए ने जारी किया सर्कुलर, 17 मई तक बंद रहेंगी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीजीसीए ने जारी किया सर्कुलर, 17 मई तक बंद रहेंगी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
Sat, 02 May 2020 02:46 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 02 May 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
देश में जारी लॉकडाउन के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसके अनुसार 17 मई तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन नहीं किया जाएगा। बता दें कि सरकार ने तीन मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को अवधि को बढ़ाकर 17 मई कर दिया है।
विज्ञापन
Directorate General of Civil Aviation (DGCA) issues circular to extend the prohibition of domestic & international commercial flight operations till May 17. pic.twitter.com/HzoYpU2kY7
— ANI (@ANI) May 2, 2020विज्ञापन
डीजीसीए ने सर्कुलर में कहा है कि सरकार ने पूरे देश में जारी लॉकडाउन को दो सप्ताह और बढ़ाते हुए इसे 17 मई तक लागू कर दिया है। इसे देखते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संबंध में पहले जारी किया गया सर्कुलर अब 17 मई तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, मालवाहक और विशेष अनुमति प्राप्त विमानों पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन