फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA Chief said do air travel without panic technical faults in planes are common

DGCA: डीजीसीए चीफ बोले- बिना घबराए करें हवाई सफर, विमानों में तकनीकी खराबी आम बात, विदेशी एयरलाइनों पर भी बोले

Sun, 31 Jul 2022 10:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 31 Jul 2022 10:46 PM IST
सार

कुमार ने कहा, विदेशी ऑपरेटरों द्वारा सामना किए जाने खराबी भारतीय विमानों के समान ही थी। उन्होंने कहा कि देश का नागरिक उड्डयन क्षेत्र बिल्कुल सुरक्षित है और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन द्वारा निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। 

विज्ञापन
DGCA Chief said do air travel without panic technical faults in planes are common
डीजीसीए डीजी अरुण कुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

डीजीसीए के प्रमुख अरुण कुमार ने रविवार को कहा कि हाल के सप्ताहों में घरेलू विमानन कंपनियों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इससे यह नहीं मानना चाहिए कि हवाई सफर असुरक्षित है। 
विज्ञापन


'विमानों में सभी तकनीकी खराबी नियमित हैं'
उन्होंने कहा कि विमानों में सभी तकनीकी खराबी का अनुभव नियमित है और सभी एयरलाइनों और सभी प्रकार के बेड़े के साथ ऐसा होता है। पिछले सोलह दिनों में, यहां तक कि भारत आने वाले विदेशी ऑपरेटरों के पंद्रह विमानों में तकनीकी खराबी देखी गई हैं, जिन्हें ठीक किया गया है। 
विज्ञापन


'भारतीय विमानों के समान विदेशी ऑपरेटरों को भी करना पड़ा खराबी का सामना'
कुमार ने कहा, विदेशी ऑपरेटरों द्वारा सामना किए जाने खराबी भारतीय विमानों के समान ही थी। उन्होंने कहा कि देश का नागरिक उड्डयन क्षेत्र बिल्कुल सुरक्षित है और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन द्वारा निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'तकनीकी खराबी को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं'
उन्होंने हाल के दिनों में भारतीय एयरलाइनों में आई तकनीकी खराबियों को लेकर जोर देकर कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि जिन घटनाओं की जानकारी सामने आई हैं उनमें से किसी में भी बड़ी दुर्घटना नहीं होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed