फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devotees not allow woman journalist to enter in Sabarimala temple

सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए आई महिला पत्रकार को श्रद्धालुओं ने लौटने पर मजबूर किया

Thu, 18 Oct 2018 12:35 PM IST
पम्बा, भाषा
पम्बा, भाषा Updated Thu, 18 Oct 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees not allow woman journalist to enter in Sabarimala temple
सबरीमाला मंदिर - फोटो : ANI

भगवान अयप्पन स्वामी के दर्शन के लिए आई दिल्ली की एक महिला पत्रकार को श्रद्धालुओं ने बीच रास्ते से लौटने पर मजबूर कर दिया। पत्रकार पम्बा के रास्ते सबरीमाला पहाड़ी वाले रास्ते से आ रही थी।  श्रद्धालु मंदिर में रजस्वला आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे हैं।


loader

अयप्पन श्रद्धालुओं के तेज होते प्रदर्शन के कारण अपने विदेशी सहकर्मी के साथ मंदिर जा रही महिला पत्रकार को पहाड़ी से नीचे उतरना पड़ा। महिला पत्रकार किसी विदेशी मीडिया कंपनी के लिए काम करती है।

महिला पत्रकार के पीछे पीछे पहाड़ी पर चढ़ रहे मलयालम समाचार चैनलों के संवाददाताओं ने बताया कि श्रद्धालु 'महिलाओं, वापस जाओ' के नारे लगा रहे थे। खबरों के अनुसार, कुछ लोगों ने तो इस प्राचीन मंदिर में महिला के प्रवेश का विरोध करते हुए उसे गालियां भी दीं।

पुलिस ने हालांकि, महिला पत्रकार और उसके सहकर्मी के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया हुआ था। स्थानीय टीवी चैनलों के अनुसार, महिला की उम्र करीब 45 साल के आसपास होगी। हालांकि उसकी उम्र की पुष्टि नहीं हुई है।

महिला ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वह पत्रकार है और अपनी पेशेवर ड्यूटी के कारण मंदिर जा रही है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने महिला से उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही, लेकिन उसने पहाड़ी पर आगे चढ़ने से इंकार कर दिया।

पत्रकार और उनके सहकर्मी को बाद में पम्बा थाने ले जाया गया। यदि पत्रकार पहाड़ी चढ़कर मंदिर पहुंच जाती तो 28 सितंबर को आए उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयप्पा स्वामी मंदिर में भगवान के दर्शन करने वाली वह रजस्वला आयु वर्ग की पहली महिला होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed