{"_id":"5e12550a8ebc3e87a0235aec","slug":"devotees-coming-to-balaji-temple-will-get-a-laddu-free-from-20th-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को 20 जनवरी से एक लड्डू मुफ्त मिलेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बालाजी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को 20 जनवरी से एक लड्डू मुफ्त मिलेगा
Mon, 06 Jan 2020 03:00 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 06 Jan 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
बालाजी मंदिर
- फोटो : Social Media
तिरुपति जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। मंदिर प्रशासन के शीर्ष अधिकारी ने रविवार को कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को 20 जनवरी से प्रसाद के तौर पर एक लड्डू मुफ्त मिलेगा।
विज्ञापन
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के चेयरमैन वाईवी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि श्रद्धालुओं को एक लड्डू मुफ्त मिलेगा, लेकिन यदि वह और लड्डू लेना चाहते हैं तो, उन्हें प्रति लड्डू 50 रुपये भुगतान करना होगा। अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी स्थित मंदिर में हर साल दुनिया भर से 2.5 करोड़ श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन