फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   devotee donated jewelry of worth 2.3 crore in jagannath mandir puri

पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भक्त ने 2.3 करोड़ रुपये मूल्य के गहने दान किए

Thu, 18 Feb 2021 12:23 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 18 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
devotee donated jewelry of worth 2.3 crore in jagannath mandir puri
प्रभु जगन्नाथ - फोटो : अमर उजाला

भगवान जगन्नाथ के एक भक्त ने श्री पंचमी (बसंत पंचमी) के मौके पर मंदिर में चार किलोग्राम से अधिक सोने के और तीन किलोग्राम से अधिक चांदी के जेवर - भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा एवं भगवान जगन्नाथ को दान दिए। पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


सोने और चांदी के इन गहनों का कुल वजह आठ किलोग्राम से ज्यादा है और इन्हें विशेष आयोजन के मौकों पर इस्तेमाल किया जाएगा। सोने के गहने का वजन 4.858 किलोग्राम और कीमत करीब 2.30 करोड़ रुपये है जबकि चांदी के गहनों का वजह 3.876 किलोग्राम और कीमत करीब 2.91 लाख रुपये है।
विज्ञापन


एसजेटीए के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार से भक्त के एक प्रतिनिधि ने मुलाकात की और मंदिर परिसर में प्रबंध समिति के कुछ सदस्यों और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार को यह गहने सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने कहा कि दानकर्ता ने नाम नहीं जाहिर करने का अनुरोध किया था क्योंकि वह प्रचार नहीं चाहता है स्वर्ण आभूषणों में झोबा, श्रीमुख एवं पद्म शामिल है जो तीनों मूर्तियों के लिए है।


गहनों में भगवान बलभद्र के लिये 40 श्रीमुख पद्म और दो झोबा हैं, भगवान जगन्नाथ के लिए 53 श्रीमुख पद्म और दो झोबा तथा देवी सुभद्रा के लिए दो तडाकी और दो झोबा शामिल है। इन गहनों को कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर कार्यालय के कोषागार में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed