{"_id":"6741dee925d9da4058006934","slug":"devendra-favourite-of-pm-modi-everyone-in-bjp-wants-him-to-become-cm-mother-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'देवेंद्र पीएम मोदी का चहेता, सभी चाहते हैं वो सीएम बने', नतीजों के बाद बोलीं मां सरिता फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'देवेंद्र पीएम मोदी का चहेता, सभी चाहते हैं वो सीएम बने', नतीजों के बाद बोलीं मां सरिता फडणवीस
Sat, 23 Nov 2024 07:25 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 23 Nov 2024 07:25 PM IST
सार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नतीजों से न सिर्फ महायुति गदगद है, बल्कि घटक दलों के नेताओं के परिजन भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस भी शामिल हैं, जिन्होंने चुनावी नतीजों के बाद अपने बेटे को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
बेटे और बहू के साथ सरिता फडणवीस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? और महायुति घटक दलों में किस पार्टी के मुखिया को क्या पद मिलेगा? इन सवालों के बीच इससे जुड़ी कुछ प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है। इसमें जो नाम जुड़ा है, वो राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस का है। दरअसल, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उनका बेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'पसंदीदा' है और भाजपा में हर कोई चाहता है कि वह महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बने।
पार्टी में सभी चाहते हैं कि वो अगला सीएम बने- सरिता फडणवीस
सत्तारूढ़ गठबंधन के विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल करने की ओर अग्रसर होने के बीच नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनका बेटा चुनौतियों से पार पाना जानता है। सरिता फडणवीस ने आगे कहा, पार्टी में हर कोई चाहता है कि वह अगला मुख्यमंत्री बने। यह स्पष्ट है कि अन्य लोग भी चाहते हैं कि वह यह भूमिका निभाए। वह वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पसंदीदा है, जो उसे अपना बेटा मानते हैं।
'वो जानता है कि चुनौतियों का सामना कैसे करना है'
उन्होंने कहा कि उनके बेटे की अथक मेहनत और लोगों के प्यार ने उन्हें यह जीत दिलाई। पिछले दो वर्षों में विपक्ष की तरफ से उनके बेटे को निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, यही कारण है कि उन्होंने खुद को आधुनिक समय का अभिमन्यु बताया। वह जानते हैं कि चुनौतियों का सामना कैसे करना है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस की राजनीतिक ताकत में इजाफा!
शनिवार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद देवेंद्र फडणवीस की राजनीतिक ताकत में इजाफा हुआ है क्योंकि भाजपा ने इन चुनावों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वह 2014 से 2019 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उनके पिता स्वर्गीय गंगाधर फडणवीस जनसंघ और बाद में भाजपा के नेता थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन