फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis wife Amrita gets Y category security

Maharashtra: फडणवीस की पत्नी अमृता को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, ट्रैफिक क्लीयरेंस के लिए भी मिला वाहन

Wed, 02 Nov 2022 09:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Nov 2022 09:10 AM IST
सार

खुफिया विभाग ने खतरे के मद्देनजर उनको वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है, हालांकि देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि अमृता ने सुरक्षा बढ़ाने को लेकर कोई आवेदन नहीं किया था।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis wife Amrita gets Y category security
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अमृता फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। राज्य के गृह विभाग के खुफिया विभाग ने खतरे के मद्देनजर उनको वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है। हालांकि उनके पास पहले एक्स श्रेणी की सुरक्षा थी वहीं अब उनके लिए ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन भी आवंटित किया गया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अमृता फडणवीस ने सुरक्षा बढ़ाने को लेकर किसी भी तरह का आवेदन गृह मंत्रालय ऑफिस में नहीं दिया था। खतरे की आशंका के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था देखने वाली कमेटी ने सुरक्षा दी है। ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन के लिए भी आवेदन नहीं किया गया है। अमृता फडणवीस ने विशेष रूप से पुलिस को बताया है कि उसे ट्रैफिक क्लीयरेंस वाहन की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


महा विकास अघाड़ी गठबंधन के 25 नेताओं की सुरक्षा हटा दी थी
शिंदे सरकार ने पिछले महीने तगड़ा झटका देते हुए महा विकास अघाड़ी गठबंधन के 25 नेताओं की सुरक्षा हटा दी थी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा बरकरार रखी गई है। सरकार ने नवाब मलिक, अनिल देशमुख, विजय वडेट्टीवार, बालासाहेब थोराट, नाना पटोले, भास्कर जाधव, सतेज पाटिल, धनजय मुंडे, सुनील केदारे, नरहरि जिरवाल और वरुण सरदेसाई जैसे नेताओं की सुरक्षा कटौती कर दी थी। वहीं कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण, दोनों पूर्व मुख्यमंत्री, को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed