{"_id":"5ded64c58ebc3e1ba34df98a","slug":"devendra-fadnavis-wife-amrita-fadnavis-angry-over-news-of-cutting-trees-for-thackeray-memorial","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकरे स्मारक के लिए पेड़ काटने की खबर पर भड़कीं पूर्व सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ठाकरे स्मारक के लिए पेड़ काटने की खबर पर भड़कीं पूर्व सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस
Mon, 09 Dec 2019 02:31 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक के लिए औरंगाबाद में एक हजार पेड़ काटे जाने की खबर पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सत्तारूढ़ शिवसेना को पाखंडी करार देते हुए तंज कसा कि शिवसेना जल्द स्वस्थ हो।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो रेल के लिए पेड़ काटने का शिवसेना ने विरोध किया था। अमृता ने एक ट्वीट में कहा, पाखंड बीमारी है, गेट वेल सून शिवसेना। पेड़ का कटना आपकी सुविधा से हो या तभी कटे जब उसमें आपको दलाली मिले-अक्षम्य पाप। हालांकि औरंगाबाद मेयर नंदकुमार घोढेले ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा है कि स्मारक के निर्माण के लिए कोई पेड़ नहीं कटेगा।
विज्ञापन