फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis resign on Maharashtra Chief Minister post

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने दिया इस्तीफा, कहा-प्रधानमंत्री पर शिवसेना की टिप्पणी स्वीकार नहीं

Fri, 08 Nov 2019 04:49 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Fri, 08 Nov 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnavis resign on Maharashtra Chief Minister post
देवेंद्र फणडवीस ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा - फोटो : ANI

विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। फडणवीस और राज्य के अन्य मंत्रियों ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा। हालांकि वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते रहेंगे। फडवणीस ने यह भी कहा कि शिवसेना ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष अगर हमारी आलोचना करती है, तो यह समझ में आता है। मगर शिवसेना सरकार के बारे में कुछ कहती है, तो यह अस्वीकार्य है। फडणवीस ने कहा कि अगर हम साथ रहते हैं और शिव सेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करना जारी रखना चाहता है, तो हम भी सवाल उठाएंगे। उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ जो टिप्पणियां कीं, उससे हमें दुख हुआ है। इस्तीफा देने के बाद भी फडणवीस कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक यह जिम्मेदारी संभालने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्तीफा देने के बाद फडणवीस मीडिया से भी रूबरू हुए और अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। परिणाम आने के 15 दिन बाद तक भी सरकार बनाने पर फैसला नहीं होने पर फडणवीस ने कहा कि यह जनादेश का अपमान है। पांच साल तक सरकार चलाने के लिए उन्होंने महाराष्ट्र की जनता और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का आभार जताया। फडणवीस ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में हमने जनता के विकास के लिए काफी काम किए। इसी काम के दम पर जनता ने फिर से एनडीए को चुना है।

फडणवीस ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में हमने जनता के विकास के लिए काफी काम किए। इसी काम के दम पर जनता ने फिर से एनडीए को चुना है। शिवसेना के साथ 50-50 फॉर्मूले पर उन्होंने कहा कि ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पर को लेकर ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। फडणवीस ने कहा, 'मैं फिर से स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने कभी भी ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद की बात नहीं की। ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ। यहां तक कि अमित शाहजी और नितिन गडकरीजी का भी यही कहना है।'
 
 

उद्धव ने नहीं उठाया फोन

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'उद्धवजी ने मेरा फोन नहीं उठाया। हमने चर्चा बंद नहीं की। उन्होंने हमसे बात करना बंद कर दिया।' उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे नाराज हों और हमसे बात करने में थोड़ा समय लें। मगर यह बेहद दुर्भाग्यजनक रहा कि शिव सेना ने कांग्रेस और एनसीपी से दिन में 2 से तीन बार बात करना शुरू कर दी। 

मीडिया में बयान देने से सरकार नहीं बनती : 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना लगातार मीडिया में बयान दे रही है, लेकिन सिर्फ बयानबाजी से सरकार नहीं बनती। फडणवीस ने कहा कि दुर्भाग्यवश जब परिणाम आया, तब उद्धव जी ने कहा था कि सरकार बनाने के सभी विकल्प खुले हुए हैं। मगर बाद में उनका फैसला हमारे लिए चौंकाने वाला था। जनता ने हमारे गठबंधन को बहुमत दिया था।

विधायक खरीदने की कोशिश की बात झूठ

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कई नेताओं ने कहा कि भाजपा विधायकों को खरीदने का प्रयास कर रही है। ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं। हम सरकार बनाने के लिए विधायकों को खरीदने का काम नहीं करते हैं। 

नए चेहरे पर विचार कर सकती है भाजपा  

15 दिनों की खींचतान के बावजूद गतिरोध नहीं सुलझने के बाद देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा देना पड़ा। इससे स्पष्ट है कि वर्चस्व की लड़ाई में फडणवीस पिछड़ गए। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि फडणवीस का इस्तीफा दिलाकर भाजपा किसी नए चेहरे का दांव अजमाने पर विचार कर सकती है। 

कल तक साफ हो सकती है तस्वीर 

अभी तक किसी भी दल ने राज्य में सरकार बनाने दावा नहीं पेश किया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस और एनसीपी भाजपा के पस्त होने के बाद ही अपने पत्ते खोलेगी। उन्हें  शिवसेना के एनडीए से बाहर आने की घोषणा का इंतजार है। ऐसे में कल यानी शनिवार तक ही पूरे मामले में तस्वीर साफ हो सकती है। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed