{"_id":"5df5f7e58ebc3e8817371f8a","slug":"devendra-fadnavis-on-rahul-gandhi-comment-says-opposition-will-move-condemnation-motion-in-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर सावरकर को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा- विधानसभा में विपक्ष देगा निंदा प्रस्ताव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीर सावरकर को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने कहा- विधानसभा में विपक्ष देगा निंदा प्रस्ताव
Sun, 15 Dec 2019 02:45 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
महाराष्ट्र की राजनीति में राहुल गांधी के बयान ने हलचल तेज हो गई है। दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस सांसद ने कहा था कि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं बल्कि राहुल गांधी है। वह सच्चाई के लिए मरते दम तक माफी नहीं मांगेगे। जिसपर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा है कि वह राज्यसभा में निंदा प्रस्ताव लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra Leader of Opposition (LoP) & BJP leader, Devendra Fadnavis in Nagpur: The opposition will move a condemnation motion in the state assembly, over Rahul Gandhi's comments on Veer Savarkar. https://t.co/BzgMmoMn0E
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 15, 2019
महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में कहा, 'राहुल गांधी के वीर सावरकर को लेकर दिए बयान पर विपक्ष राज्य विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी। इससे पहले शिवसेना हमारे साथ थी और हमने साथ मिलकर फैसले लिए हैं। अब वही शिवसेना हमारे सभी फैसलों का विरोध कर रही है और हमारे काम को रोक रही है।'
सावरकर पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी केवल विपक्ष के ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में अपनी सहयोगी पार्टी शिवसेना के भी निशाने पर हैं। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने उन्हें सावरकर की किताबें पढ़ने की सलाह दी है। वहीं भाजपा के गिरिराज सिंह और देवेंद्र फडणवीस ने उनके उपनाम को उधार का बताया है।