फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis meets Amit Shah, submits report on Eknath Khadse

खतरे में महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री खडसे की कुर्सी, फडणवीस ने पीएम मोदी-शाह को सौंपी रिपोर्ट

Thu, 02 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnavis meets Amit Shah, submits report on Eknath Khadse
देवेन्द्र फड़णवीस - फोटो : ANI
अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम से फोन पर बातचीत के बाद जमीन घोटाले में घिरे महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे की कुर्सी पर खतरे की तलवार लटक गई है। जमीन घोटाला के सामने आने से भाजपा नेतृत्व ही नहीं बल्कि संघ भी बेहद नाराज है।
विज्ञापन


इस संबंध में राज्य की प्रभारी सरोज पांडे से जानकारी हासिल करने के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है। इस बीच गुरूवार को दिल्ली पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह से अलग-अलग मुलाकात की।
विज्ञापन


पार्टी महासचिव राममाधव ने कहा है कि खडसे के मामले में पार्टी में संबंधित लोग विमर्श कर रहे हैं। जबकि पार्टी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन होनी चाहिए। उन्होंने इस मामले में जल्द फैसला होने की उम्मीद भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा यह भी है कि दाऊद मामले के बाद जमीन घोटाला मामले के सामने आने के बाद शाह ने खडसे से इस्तीफा देने के लिए कहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।  इस बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री पर लगे भ्रष्ट्राचार के आरोपों ने संघ को असहज कर दिया है।


क्या है मामला
खडसे ने पुणे इलाके की एमआईडीसी की जमीन खरीदी, जिसकी खरीद-बिक्री पर रोक है। खडसे ने एमआईडीसी की तीन एकड़ जमीन अब्बा उकानी के नाम के एक शख्स से पौने चार करोड़ में खरीदा। जबकि इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये बताई जाती है। खरीद के क्रम में खडसे ने 37 लाख की स्टैंप ड्यूटी भरी। इतनी स्टैंप ड्यूटी 33 करोड़ की खरीद पर भरी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed