फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis figured out the winning strike rate of BJP in 2019 election

जाते-जाते फडणवीस ने गिनाया भाजपा की जीत का स्ट्राइक रेट, 164 पर लड़े, मिलीं 105 सीटें

Tue, 26 Nov 2019 08:09 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमित मंडल Updated Tue, 26 Nov 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnavis figured out the winning strike rate of BJP in 2019 election
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
80 घंटे तक महाराष्ट्र का सीएम बनने के बाद मंगलवार शाम करीब 4 बजे देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने इस्तीफे का एलान करते हुए कहा कि 2014 चुनाव के मुकाबले 2019 में भाजपा की जीत का स्ट्राइक रेट काफी बेहतर रहा। उन्होंने भाजपा नीत एनडीए को निर्णायक जनादेश के लिए जनता का आभार भी जताया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

24 अक्तूबर को चुनाव नतीजे आने के बाद भी फडणवीस ने कुछ इसी तरह का तर्क दिया था। तब उन्होंने कहा था कि भाजपा-शिवसेना के बीच पहले ही तय है कि सत्ता का बंटवारा किस तरह होगा। चुनाव नतीजों पर उन्होंने कहा था कि हालांकि चुनाव में भाजपा को कुछ बागियों के कारण दिक्कत हुई लेकिन 15 विधायक उनके संपर्क में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस ने सतारा लोकसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार उदयराजे भोसले और परली विधानसभा सीट पर पंकजा मुंडे की हार पर हैरत जताई थी। साथ ही जनादेश के लिए जनता का आभार भी जताया था। बहरहाल, चुनाव नतीजों के ठीक एक महीने 2 दिन बाद फडणवीस को जिस अंदाज में इस्तीफा देना पड़ा है उस बारे में शायद ही उन्होंने कभी कल्पना की होगी। 

भाजपा की जीत का स्ट्राइक रेट 

2014 में शिवसेना से मतभेद के बाद भाजपा ने कुल 260 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ा था और 122 सीटों पर जीत हासिल की थी। जीत का स्ट्राइक रेट 50 फीसदी से भी कम था।  

2019 में भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और 164 सीटों पर उसने उम्मीदवार खड़े किए। इनमें से उसे 105 सीटों पर जीत मिली। यानि जीत का स्ट्राइक रेट रहा 70 फीसदी। 

2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा को कुल 28 फीसदी वोट मिले थे। लेकिन 2019 में 164 सीटों पर लड़ने के बावजूद 26.5 फीसदी वोट मिले। 

80 घंटे के सीएम 

बहरहाल, फडणवीस दूसरी बार लगातार सीएम तो बने लेकिन महज 80 घंटे के लिए ही उनकी कुर्सी बरकरार रह सकी। अब राज्य के अगले सीएम उद्धव ठाकरे होंगे। देखना ये होगा कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन कब तक टिका रह पाता है। क्या शिवसेना विपरीत विचार वाली पार्टियों के साथ लंबे समय तक रह सकेगी या फिर दोबारा भाजपा के पास लौटकर आएगी। 


 
Trending Videos

शिव सेना का स्ट्राइक रेट 45 फीसदी

शिव सेना ने इस बार 124 सीटों पर अपनी किस्मत आजमाई थी। इसमें से उसे 56 सीटों पर कामयाबी मिली। यानी उसका स्ट्राइक रेट 50 फीसदी से कम 45.16 प्रतिशत रहा। 
 

स्टाइक रेट के मामले एनसीपी तीसरे नंबर पर 

शरद पवार के नेतृत्व में एनसीपी ने बार 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए। इनमें से 54 सीटों पर उनके उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। पिछली बार की तुलना में उन्होंने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया और उनका स्ट्राइक रेट भी 44.62 प्रतिशत रहा। 

 

कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 30 फीसदी से भी कम 

एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस ने इस 147 सीटों पर चुनाव लड़ा। इसमें से उसे महज 44 सीटों पर कामयाबी मिली। उसका स्ट्राइक रेट 29.93 प्रतिशत ही रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed