फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Detailed analysis of fifth phase of Unlock in India, guidelines to be issued soon

अनलॉक 5.0: मिल सकती है कई तरह की छूट, कॉमर्शियल संस्थानों के लिए नए दिशा-निर्देश

Mon, 28 Sep 2020 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 28 Sep 2020 09:18 PM IST
सार

अनलॉक 5.0 के दिशा-निर्देश जारी करने के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अब किसी भी वक्त अनलॉक 5.0 के दिशा-निर्देश सार्वजनिक किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय इस बार त्योहारी मौसम को ध्यान में रखकर नए दिशा-निर्देश तैयार कर रहा है। सोमवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली है।

विज्ञापन
Detailed analysis of fifth phase of Unlock in India, guidelines to be issued soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अनलॉक 5.0 में लोगों को कई तरह की छूट मिल सकती हैं। व्यावसायिक संस्थानों और सरकारी प्रतिष्ठानों में कोरोना संक्रमण से बचाव के नए नियम देखने को मिलेंगे। हालांकि एनडीएमए के कई दंड पहले की भांति आगे भी जारी रहेंगे। उल्लंघनकर्ताओं पर शिकंजा कसा जाएगा। आर्थिक गतिविधियों को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े, नई गाइडलाइन में इस बात पर ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन


सिनेमाघरों, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, ऑडिटोरियम और असेंबली हॉल (सभागार) के बारे में चरणबद्ध तरीके से छूट का प्रावधान किया जा सकता है। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य बड़ी सभाओं के लिए पहले से जारी दायरा बढ़ाया जा सकता है। आरोग्य सेतु एप के उपयोग को लेकर भी नए आदेश देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय के एक अधिकारी बताते हैं कि अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी के साथ अपनी बातचीत में स्पष्ट तौर पर यह बात कही है कि अनलॉक 5.0 में छूट का दायरा बढ़ाया जाए। वजह, अब त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। व्यापारी जगत को पिछले पांच-छह माह में जो नुकसान हुआ है, अब उसकी कुछ भरपाई हो सकती है। कोरोना संक्रमण की वजह से जो श्रमिक अपने गांव लौट गए थे, वे दोबारा से शहरों का रूख करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनलॉक 5.0 में लोकल ट्रेन के कुछ फेरे शुरू किए जा सकते हैं। स्कूलों और कालेजों में पचास फीसदी छात्रों की क्लास एक दिन के अंतराल पर लगाई जा सकती हैं। यानी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए क्लास शुरू हो सकती हैं। एक सितंबर से शुरू हुए अनलॉक 4 के दौरान, केंद्र ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण छूट दी थी। इनमें मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू करना और कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूलों को आंशिक रूप से खोलना शामिल था।

केंद्र सरकार ने इस मामले में विभिन्न राज्यों से जो रिपोर्ट ली है, उसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं आने की बात कही गई है। कई राज्यों के सरकारी स्कूलों में पचास फीसदी स्टाफ स्कूल में वैकल्पिक दिवस के हिसाब से पहुंच रहा है।

एक अक्तूबर से मिल सकती हैं ऐसी छूट

फेस्टिवल सीजन के चलते लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। एक अक्तूबर से सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की बड़े पैमाने पर अनुमति दी जा सकती है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने गृह मंत्रालय को सिनेमाघर शुरू करने का जो फार्मूला दिया था, अब उसे लागू किया जा सकता है। 

खरे ने अपने फार्मूले में दर्शकों के बैठने के लिए नई व्यवस्था का प्रारूप तैयार किया था। इसमें शारीरिक दूरी बनाकर और कुछ सीटें खाली छोड़कर सिनेमाघर शुरू किए जा सकते हैं। प्राथमिक कक्षाएं पहले की भांति ऑनलाइन मोड में चलेंगी। विभिन्न राज्यों में पर्यटन क्षेत्र की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। उत्तराखंड सरकार तो इस दिशा में कदम बढ़ा चुकी है।

हिमाचल प्रदेश सरकार की भी कुछ ऐसी ही पहल दिखाई पड़ रही है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पहली अक्तूबर से सिनेमा हॉल शुरू करने की घोषणा की है। ओडिशा सरकार ने भी पर्यटन क्षेत्र को खोलने की तैयारी कर ली है। सिक्किम में भी दस अक्तूबर से पर्यटन गतिविधियां शुरू हो रही हैं। केंद्र सरकार इस मामले में कुछ विशेष प्रावधानों के तहत छूट दे सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed