फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   destitute, homeless will also get subsidized food grains soon, center developing system

बगैर राशन कार्ड सस्ता अनाज: निराश्रित, बेघरों को भी जल्द मिलेगा सब्सिडी युक्त खाद्यान्न, केंद्र बना रहा योजना

Thu, 30 Dec 2021 07:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 30 Dec 2021 07:28 PM IST
सार

वर्तमान में सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से देश के 81 करोड़ लोगों को बेहद सस्ता यानी 1 से 3 रुपये किलो के दाम पर अनाज मुहैया करा रही है। यह काम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (NFSA) के तहत किया जा रहा है। 

विज्ञापन
destitute, homeless will also get subsidized food grains soon, center developing system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार राशन कार्ड से वंचित देश के निराश्रितों व बेघरों को भी सस्ता अनाज मुहैया कराएगी। केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने गुरुवार को बताया कि फिलहाल ऐसे लोगों के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से देश के 81 करोड़ लोगों को बेहद सस्ता यानी 1 से 3 रुपये किलो के दाम पर अनाज मुहैया करा रही है। यह काम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (NFSA) के तहत किया जा रहा है। 
विज्ञापन


महामारी के चलते अभी दिया जा मुफ्त अनाज
सस्ते अनाज की योजना से भी बढ़कर केंद्र सरकार कोरोना महामारी के चलते वर्तमान में एनएफएसए हितग्राहियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रही है। इस योजना की मियाद कई बार बढ़ाई जा चुकी है। अभी यह योजना मार्च 2022 तक चालू रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वंचित हैं निराश्रित व बेघर 
पांडेय ने कहा कि चूंकि बेघरों व निराश्रितों के पास परिचय पत्र या आवास का कोई पता नहीं होता है, इसलिए उनके राशन कार्ड नहीं होते हैं। इस कारण ये लोग एनएफएसए या पीएमजीकेवाई के दायरे में अभी नहीं आते हैं। 

जनसंख्या के इस वर्ग को कवर करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर, खाद्य सचिव पांडेय ने कहा कि प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है और एक प्रणाली का विकास अंतिम चरण में है। इसके बाद इसका परीक्षण किया जाएगा।एक वर्चुअल मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि नई प्रणाली विकसित की जा रही है। इसमें सभी बेघर, निराश्रितों का पता लगाया जा रहा है। राज्यों ने इन लोगों को राशन कार्ड जारी नहीं किए हैं। 


पांडेय ने यह भी बताया कि चालू वित्त वर्ष 2021-22 में राज्यों ने एनएफएसए के दायरे में नहीं आने वाले लोगों के लिए 11.21 लाख टन अनाज उठाया है। जबकि इसी वित्त वर्ष में राज्यों ने केंद्र की खुले बाजार विक्रय योजना के तहत 11 लाख टन अनाज खरीदा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed