फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Despite having had polio free but in hyderabad polio virus found

पोलियो मुक्त होने के बावजूद देश में मिला पोलियो वायरस

Mon, 13 Jun 2016 11:14 PM IST
पवन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
पवन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Despite having had polio free but in hyderabad polio virus found
भारत को भले ही तीन वर्ष पहले पोलियो मुक्त देश होने का प्रमाण-पत्र विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिल चुका है लेकिन हैदराबाद रेलवे स्टेशन के पास से विशेषज्ञों को वैक्सीन डिराइव पोलियो वायरस (वीडीपीवी) मिलने से कान खड़े हो गए हैं। रेलवे स्टेशन के पास से सीवर जांच में वीडीपीवी वायरस मिला है। वातावरण के माध्यम से यह वायरस कहीं भी पहुंच सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय इस वायरस को भले ही बड़ा खतरा नहीं मान रही है लेकिन इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इलाके में पोलियो से बचाने के लिए ड्राइव चलाया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों विशेषज्ञों की टीम ने हैदराबाद रेलवे स्टेशन के पास सीवर के पानी के नमूनों की जांच की तो उसमें से वीडीपीवी मिला है। यह वायरस मिलने की सूचना के बाद मंत्रालय की टीम वहां पहुंची और अपने स्तर से भी जांच और इसके दुष्परिणाम का अंदाजा लगाने लगी। मंत्रालय ने फैसला किया है कि इस इलाके में एक बार फिर से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए वैक्सीन दी जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर इलाके में पांच वर्ष तक के सभी बच्चों के स्टूल की भी जांच की जा सकती है, ताकि वायरस के किसी भी खतरे को टाला जा सके।
विज्ञापन


मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह वैक्सीन डिराइव पोलियो वायरस इतना खतरनाक नहीं होता लेकिन किसी भी मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इसीलिए मंत्रालय ने उस इलाके में पोलियो से बचाने के लिए वैक्सीन देने के अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया है। सूत्रों की मानें तो वर्ष-2010 के बाद वातावरण में वैक्सीन डिराइव पोलियो वायरस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed