फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deshpande name has been forwarded to Governor Vajubhai Vala for consideration

कर्नाटक: कांग्रेस के आरवी देशपांडे बन सकते हैं प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल को भेजा गया नाम

Fri, 18 May 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Fri, 18 May 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Deshpande name has been forwarded to Governor Vajubhai Vala for consideration
रघुनाथ विश्वनाथ देशपांडे

कांग्रेस और जेडीएस की संयुक्त याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को निर्देश दिए हैं कि वह शनिवार दोपहर 4 बजे तक सदन में बहुमत साबित करें। सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य होने की वजह से कांग्रेस के विधायक रघुनाथ विश्वनाथ देशपांडे को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर नियुक्त किया जा सकता है। विधानसभा सचिवालय की तरफ से देशपांडे का नाम राज्यपाल वजुभाई वाला को विचार के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


नियम के अनुसार सदन के सबसे वरिष्ठ नेता को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर चुना जाता है। उनका मुख्य कार्य नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाना होता है। किसी शख्स का नाम सिफारिश के लिए भेजते समय यह जरूर देखना होता है कि वह उस समय स्पीकर या मंत्रीपद का उम्मीदवार ना हो। प्रोटेम स्पीकर को यह फैसला लेना होता है कि सदन में बहुमत ध्वनि के जरिए या बैलेट के जरिए करवाना है। 
विज्ञापन


71 साल की उम्र में आठ बार के विधायक रहे देशपांडे सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं। इस समय सदन की वर्तमान सदस्य संख्या 222 है और किसी भी पार्टी को जादुई आंकड़े को हासिल करने के लिए 112 सदस्यों का समर्थन चाहिए। कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन का दावा है कि उनके पास 116 विधायकों का समर्थन है वहीं भाजपा के पास 104 विधायक है और वह राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन उसके पास 8 विधायकों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भाजपा सूत्रों का कहना है कि पूर्व स्पीकर जगदीश शेट्टार और केजी बोपाया और पूर्व मंत्री विश्वेशवर हेगड़े कागेरी का नाम भी प्रोटेम स्पीकर की रेस में है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बीएल शंकर ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर तब तक स्पीकर की भूमिका निभाता है जबतक दूसरा नहीं आ जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed