फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Desh Ki Baat Foundation to present draft of National Employment Guarantee Scheme today

नई दिल्ली : ‘देश की बात फाउंडेशन’ राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का ड्राफ्ट आज करेगा पेश

Thu, 30 Sep 2021 06:47 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 06:47 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी से जुड़ा संगठन ‘देश की बात फाउंडेशन’ अब अगले दो वर्षों के दौरान पूरे देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों और अध्यापकों से इस ड्राफ्ट पर सुझाव लेगा। यह ड्राफ्ट बृहस्पतिवार को दिल्ली में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Desh Ki Baat Foundation to present draft of National Employment Guarantee Scheme today
देश की बात फाउंडेशन - फोटो : social media

विस्तार

आम आदमी पार्टी से जुड़ा संगठन ‘देश की बात फाउंडेशन’ ने जाने माने अर्थशास्त्रियों, समाजशास्त्रियों और राजनीति विज्ञानियों से परामर्श कर राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का एक खाका बना लिया है। अब अगले दो वर्षों के दौरान वह पूरे देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों और अध्यापकों से इस ड्राफ्ट पर सुझाव लेगा। यह ड्राफ्ट बृहस्पतिवार को दिल्ली में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने आरएसएस की तर्ज पर बनाया है यह अराजनीतिक संगठन
संगठन का कहना है, राष्ट्रीय रोजगार गारंटी नीति देश के हर व्यक्ति को रोजगार का अधिकार वैसे ही देगी जैसे शिक्षा का अधिकार दिया गया है। एक अक्तूबर से आठ अक्तूबर तक देशभर में वेबिनार के जरिये इस पर चर्चा की जाएगी जिसके दौरान आए सुझावों को ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


संगठन के एक पदाधिकारी का दावा है कि उन्होंने देशभर में तहसील स्तर तक अपना संगठन खड़ा कर लिया है। लगभग 4000 से अधिक पदाधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर यह गैर-राजनीतिक संगठन तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नेता गोपाल राय हैं संयोजक
संगठन का दावा है कि यह एक अराजनीतिक पहल है। लेकिन चूंकि इस फाउंडेशन के संयोजक दिल्ली में आप सरकार के पर्यावरण और वन मंत्री गोपाल राय हैं, इसलिए माना जा रहा है कि 2024 के आम चुनाव से पहले छात्रों और युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर आप से जोड़ने का यह एक प्रयास है।


इसलिए असफल हुआ आईएसी
आप नेताओं का मानना है कि उनका आंदोलन इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) तीव्र, जनता को आंदोलित करने वाला और देशव्यापी होने के बावजूद एक मजबूत संगठन न होने की वजह से खत्म हो गया। यदि आप के पास भी संघ की तरह एक अराजनीतिक संगठन होता तो आईएसी आज भी जीवित होता। यह कमी देश की बात फाउंडेशन पूरी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed