{"_id":"589a8fed4f1c1bc055379c3c","slug":"describe-pm-narendra-modi-as-a-messiah-of-the-poor-venkaiah-naidu-in-parliamentary-party-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसदों को सलाह, मोदी को ‘गरीबों के मसीहा’ के रूप में पेश करो ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसदों को सलाह, मोदी को ‘गरीबों के मसीहा’ के रूप में पेश करो
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Feb 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीबों का मसीहा के रूप में प्रचारित करेंगे। सांसदों को यह जिम्मेदारी पार्टी के संसदीय दल की बैठक में दी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि मोदी सरकार के ढाई साल का कार्यकाल गरीबों केजीवन स्तर को सुधारने, न्याय दिलाने और अब तक इनके साथ हुई नाइंसाफी को दूर करने के नाम पर रही है।
इसी कारण प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत दिलचस्पी और निर्देश के कारण गरीब को पहली बार सरकार की सभी नीतियों में शामिल किया गया है। अब यह सांसदों की जिम्मेदारी है कि वह पीएम मोदी के प्रयासों की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं और उन्हें बताएं कि गरीबों के लिए पीएम मोदी किस तरह से मसीहा बन का उभरे हैं।
संसदीय दल की बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सांसदों को बाजार में नकद भुगतान का औसत कम करने केसंबंध में भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे डिजिटल माध्यम से लेन देने को बढ़ावा मिलने पर अर्थव्यवस्था को लाभ मिलने के साथ साथ भ्रष्टïाचार पर लगाम कसा जा सकेगा।
विज्ञापन
जेटली ने इस दौरान डिजिटल पेमेंट के प्रति लोगों की चाहत बढने और भविष्य में इसी प्रक्रिया को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं की चर्चा की। बाद में संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बजट सत्र की कार्यवाही पर संतोष जाहिर किया और उम्मीद जताई कि इस सत्र में नोट बंदी, शत्रु संपत्ति और मजदूरी से संबंधित भुगतान बिल को मंजूरी मिल जाएगी।