फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy Secretary of State Wendy Sherman and Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla held talks

बातचीत: अमेरिकी उप-विदेश मंत्री और विदेश सचिव श्रृंगला के बीच बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा  

Wed, 06 Oct 2021 05:04 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 06 Oct 2021 05:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ वार्ता के लगभग दो सप्ताह बाद शेरमेन तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को दिल्ली पहुंची थीं।

विज्ञापन
Deputy Secretary of State Wendy Sherman and Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla held talks
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका की उप-विदेश मंत्री वेंडी शरमन और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। दोनों के बीच अफगानिस्तान के हालात, क्वाड फ्रेमवर्क के तहत आपसी सहयोग सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ वार्ता के लगभग दो सप्ताह बाद शेरमेन तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंची थीं। उन्होंने श्रृंगला के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। शरमन ने कहा कि भारत और अमेरिका जानते हैं कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र और दुनिया भर में शांति और स्थिरता बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखना और मजबूत करना है। हमारी यह एक अनिवार्य साझेदारी है। 
विज्ञापन


कोविड 19 पर मिलकर का करेंगे दोनों देश
कोरोना महामारी को लेकर वेंडी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन उत्पादक के रूप में भारत कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण देश है। हम क्वाड वैक्सीन साझेदारी के माध्यम से दुनिया को टीका लगाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की आशा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि दोनों ने क्षेत्रीय हित के मुद्दों पर चर्चा की, विशेष रूप से अफगानिस्तान में उभरती स्थिति, साथ ही संयुक्त राष्ट्र में प्रगति को लेकर बात हुई। क्वाड के तहत निरंतर सहयोग सहित एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्धता दोहराई गई। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने कोविड -19, सुरक्षा और रक्षा, आर्थिक, जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा और कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed