फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy Director of UP tourism department Vimlesh Audichya died by suicide after he jumped from a building

Suicide: यूपी पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने बिल्डिंग से कूदकर की खुदकुशी, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

Tue, 21 Feb 2023 06:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 21 Feb 2023 06:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विमलेश औदिच्य ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। तिलक नगर पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज किया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Deputy Director of UP tourism department Vimlesh Audichya died by suicide after he jumped from a building
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विमलेश औदिच्य ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। तिलक नगर पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज किया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विमलेश ने मुंबई के तिलक नगर में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। उनका तबादला लखनऊ हो गया था, उन्हें पर्यटन विभाग में तैनात किया गया था। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, विमलेश गगन हाउसिंग सोसा बिल्डिंग नंबर 95 की दूसरी मंजिल से कूदे। उन्हें गंभीर रूप से घायल हालत में राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ. श्रुतिका कांबले ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग में कार्यरत थे, जिसका ऑफिस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में है। वह पिछले साल से लखऊ में हेड ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। 

पुलिस के मुताबिक, विमिलेश की पत्नी ने बताया कि काम के तनाव के चलते उन्होंने जान दी है। हालांकि, उन्होंने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी के मुताबिक, काम में तनाव और घर से दूर रहने के कारण उन्होंने दो महीने पहले इस्तीफा दे दिया था। उन्हें उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा 31 जनवरी तक फिर से काम शुरू करने के लिए कहा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed