{"_id":"6129dbf58ebc3e21935cfe85","slug":"deputy-cm-nitin-patel-controversial-speech-says-constitution-law-last-as-long-as-hindus-are-in-majority","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: 'संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून तब तक, जब तक हिंदू समुदाय बहुसंख्यक' ये क्या बोल गए डिप्टी सीएम नितिन पटेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: 'संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून तब तक, जब तक हिंदू समुदाय बहुसंख्यक' ये क्या बोल गए डिप्टी सीएम नितिन पटेल
Sat, 28 Aug 2021 12:17 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:17 PM IST
सार
नितिन पटेल ने कहा कि आगे कहा कि मैं सभी के बारे में ऐसी बात नहीं कर रहा। मैं आपको यह बता दूं कि लाखों मुसलमान देशभक्त हैं, लाखों ईसाई देशभक्त हैं, गुजरात पुलिस में हजारों मुसलमान हैं, वे सभी देशभक्त हैं।
विज्ञापन
गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल के विवादित बयान से गुजरात समेत देश की राजनीति गर्म हो गई है। नितिन पटेल ने कहा कि देश में संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात तबतक चलेगी जबतक हिंदू बहुसंख्यक हैं, हिंदू के बहुमत में रहने से कानून कायम रहेगा नहीं तो समुदाय के अल्पसंख्यक हो जाने के बाद कुछ भी नहीं बचेगा। नितिन पटेल यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मेरे शब्द लिख लीजिए, अगर हिन्दुओं की संख्या कम हुई तो उस दिन ना कोई कोर्ट होगा, ना कचहरी होगी, ना कोई कानून, कोई लोकशाही नहीं, कोई संविधान नहीं रहेगा। सब दफना दिया जाएगा। गांधीनगर के भारत माता मंदिर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बयान दिया।
नितिन पटेल ने आगे कहा कि मैं हर किसी के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, क्योंकि बड़ी संख्या में मुसलमान देशभक्त हैं, लाखों ईसाई देशभक्त हैं, गुजरात पुलिस में हजारों मुसलमान हैं, वे सभी देशभक्त हैं।
विज्ञापन
नितिन पटेल ने आगे कहा कि मैं हर किसी के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, क्योंकि बड़ी संख्या में मुसलमान देशभक्त हैं, लाखों ईसाई देशभक्त हैं, गुजरात पुलिस में हजारों मुसलमान हैं, वे सभी देशभक्त हैं।
विज्ञापन