फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy Chief of the Air Staff Air Marshal Ashutosh Dixit flew a Hindustan Turbo Trainer Aircraft-40

IAF: उप वायुसेना प्रमुख ने उड़ाया HTT-40, एचएएल द्वारा स्वदेशी तौर पर किया गया है विकसित

Fri, 08 Sep 2023 04:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 08 Sep 2023 04:59 PM IST
सार

एचटीटी-40 चार ब्लेड वाले टर्बो प्रोप इंजन द्वारा संचालित एक एरोबेटिक विमान है, जो आधुनिक ग्लास कॉकपिट, एवियोनिक्स और जीरो-जीरो इजेक्शन सीट जैसी नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित है। 

विज्ञापन
Deputy Chief of the Air Staff Air Marshal Ashutosh Dixit flew a Hindustan Turbo Trainer Aircraft-40
HTT-40 - फोटो : Social Media

विस्तार

उप वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने बेंगलुरु में शुक्रवार को हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर एयरक्राफ्ट-40 (HTT-40) उड़ाया। इस विमान को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के विमान अनुसंधान और डिजाइन केंद्र द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन


एचटीटी-40 चार ब्लेड वाले टर्बो प्रोप इंजन द्वारा संचालित एक एरोबेटिक विमान है। यह आधुनिक ग्लास कॉकपिट, एवियोनिक्स और जीरो-जीरो इजेक्शन सीट जैसी नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित है। ट्रेनर की अधिकतम गति 450 किमी प्रति घंटा और अधिकतम सर्विस सीमा छह किमी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनर ने पहली बार 31 मई 2016 में उड़ान भरी थी और 6 जून, 2022 को सिस्टम लेवल सर्टिफिकेट प्राप्त किया था। फिलहाल इसके पूर्ण विमान की मंजूरी के लिए सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थनेस एंड सर्टिफिकेशन में बात चल रही है। 

भारतीय वायु सेना ने एचएएल के साथ 70 विमानों की आपूर्ति के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया, जिसका समावेश 15 सितंबर 2025 से शुरू होगा और 15 मार्च 2023 तक जारी रहेगा।


वायु सेना ने कहा, 'एचटीटी-40 भारतीय सशस्त्र बलों के एब-इनिशियल पायलटों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ाएगा। वायु सेना विमान के लिए एक पूर्ण मिशन सिम्युलेटर भी खरीद रही है जो हवाई प्रशिक्षण का पूरक होगा। इससे पायलटों को उड़ान भरने से पहले जमीन पर विभिन्न स्थिति के अनुसार अभ्यास करने की अनुमति मिलेगी।' वायु सेना ने इसे सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के हिसाब से एक बड़ी उपलब्धि बताया है। स्वदेशी तरीके से यह रक्षा और विमानन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed