फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deployment of IRB personnel in Sikkim villages near China-India border amid lac situation in Galwan valley

चीन-भारत सीमा के पास सिक्किम के गांवों में आईआरबी जवानों की तैनाती

Wed, 24 Jun 2020 09:15 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, गंगटोक
पीटीआई, गंगटोक Published by: देव कश्यप Updated Wed, 24 Jun 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
Deployment of IRB personnel in Sikkim villages near China-India border amid lac situation in Galwan valley
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

गलवां घाटी में चीन और भारत के बीच जारी गतिरोध के बीच सिक्किम सरकार ने दोनों देशों की सीमाओं के पास पूर्व और उत्तर सिक्किम में स्थित गांवों में भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवानों की तैनाती की है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


उप महानिरीक्षक (डीआईजी), रेंज, प्रवीण गुरुंग ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर पिछले हफ्ते से सशस्त्र आईआरबी जवानों को तैनात किया गया है। हालांकि उन्होंने तैनात किए गए आईआरबी जवानों की संख्या बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुंग ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश पर आईआरबी जवानों को उत्तर सिक्किम के लाचेन, लाचुंग और थांगु के पास के गांवों में और पूर्वी सिक्किम में कुपुप और शेरथांग में तैनात किया गया है। डीआईजी ने कहा कि इन गांवों में नागरिकों की एक बड़ी आबादी है और ये अंतरराष्ट्रीय सीमा के बहुत करीब स्थित हैं।

गुरुंग ने कहा कि ‘सीमावर्ती गांवों में सशस्त्र राज्य पुलिस कर्मियों की तैनाती एक नियमित अभ्यास है।’ उन्होंने कहा कि ‘दोनों देशों के बीच तनाव है और सिक्किम भी एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है।’


गुरुंग ने बताया कि ‘जब भी सीमाक्षेत्रों में तनाव होता है यह सेना को बैकअप प्रदान करने के लिए एक प्रोटोकॉल है।’ सिक्किम सरकार ने 2017 दोकलम गतिरोध के समय भी सीमावर्ती गांवों में आईआरबी जवानों को तैनात नहीं किया था।

इस बारे में गुरुंग ने कहा कि उस समय आईआरबी के जवानों को इसलिए तैनात नहीं किया गया था क्योंकि सिक्किम में एक बहुत दुर्गम स्थान का एक छोटा सा हिस्सा ही दोकलम गतिरोध में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed