फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dengue cases could grow by 60 per cent because of changes in climate till 2050

अध्ययन: 25 वर्षों में 60 फीसदी तक बढ़ सकता है डेंगू का खतरा, बढ़ते मामलों में 18% जलवायु परिवर्तन जिम्मेदार

Tue, 26 Nov 2024 05:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 05:36 AM IST
सार

वैज्ञानिकों ने 21 देशों में डेंगू के करीब 15 लाख मामलों का विश्लेषण कर यह पता लगाने का प्रयास किया है कि बढ़ता तापमान खास तौर पर अमेरिका और एशिया में डेंगू के प्रसार को कैसे प्रभावित कर रहा है। इस विश्लेषण से पता चला है कि डेंगू का प्रसार तब होता है जब तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है और 27.8 डिग्री सेल्सियस तक उच्चतम स्तर पर पहुंच जाता है।

विज्ञापन
dengue cases could grow by 60 per cent because of changes in climate till 2050
डेंगू का मच्छर - फोटो : social media
loader

विस्तार

जलवायु में आ रहे बदलावों के कारण 2050 तक डेंगू के मामलों में 40 से 60 फीसदी की वृद्धि हो सकती है। इतना ही नहीं, कुछ क्षेत्रों में तो इसके मामले 200 फीसदी तक बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


अमेरिकन सोसाइटी ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हाइजीन (एएसटीएमएच) की सालाना बैठक के दौरान पेश किए गए शोध अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कहा है कि डेंगू के बढ़ते मामलों के लिए 18 फीसदी तक जलवायु परिवर्तन जिम्मेदार है। यह अध्ययन मैरीलैंड, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से जुड़े शोधकर्ताओं ने किया है। वैज्ञानिकों ने 21 देशों में डेंगू के करीब 15 लाख मामलों का विश्लेषण कर यह पता लगाने का प्रयास किया है कि बढ़ता तापमान खास तौर पर अमेरिका और एशिया में डेंगू के प्रसार को कैसे प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन


इस विश्लेषण से पता चला है कि डेंगू का प्रसार तब होता है जब तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है और 27.8 डिग्री सेल्सियस तक उच्चतम स्तर पर पहुंच जाता है। अधिक गर्मी होने से इसका प्रसार धीमा पड़ जाता है। 2023 के दौरान अमेरिकी राज्यों में डेंगू के 45.9 लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे। वहीं, 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 1.25 करोड़ पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान डेंगू के मामले में 160 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन मच्छरों से होने वाली बीमारियों की बड़ी वजह
अध्ययन बताता है कि जलवायु परिवर्तन दुनिया में मच्छरों की वजह से पैदा होने वाली बीमारियों में हो रहे इजाफे की एक बड़ी वजह है। जिस तरह जलवायु बदल रही है उसकी वजह से मच्छर उन स्थानों पर भी पनपने लगे हैं जहां वे पहले नहीं पनपते थे। यदि उत्सर्जन में तेजी से कटौती की जाए तो 2050 तक डेंगू के मामलों में होने वाली 60% की वृद्धि को 40% पर सीमित किया जा सकता है।

सर्वाधिक प्रभावित 30 देशों में भारत भी
डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित 30 देशों में भारत भी शामिल है। भारत में पिछले पांच वर्षों के दौरान डेंगू के मामलों में करीब 84% की वृद्धि हुई है। 2020 में डेंगू के 1,57,315 मामले सामने आए थे, वहीं 2023 में यह बढ़कर 2,89,235 तक पहुंच गए। इस अवधि में डेंगू से मौतों में 192 फीसदी वृद्धि हुई। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि दो दशकों में वैश्विक स्तर पर डेंगू के मामलों में वृद्धि हुई है। 2023 के अंत तक 129 से अधिक देशों में डेंगू संक्रमण की रिपोर्ट सामने आई है।


और बदतर होंगे प्रभाव
अध्ययन से जुड़ी वरिष्ठ शोधकर्ता एरिन मोर्डेकाई का कहना है कि बढ़ते तापमान और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्पष्ट और सीधा संबंध है। वहीं, अध्ययन के जो नतीजे सामने आए हैं वह दर्शाते हैं कि इसके प्रभाव और भी बदतर हो सकते हैं। इसके आधार पर यह तय किया जा सकता है कि भविष्य में स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के निर्माण में किन मुद्दों पर गौर करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed