फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   demontiezation: more than 5000 people daily returning from anand vihar railway station

नोटबंदी: आनंद विहार से रोजाना 5000 से अधिक लोग पूर्वांचल का कटवा रहे टिकट

Thu, 24 Nov 2016 04:37 AM IST
नवनीत शरण/ नई दिल्ली
नवनीत शरण/ नई दिल्ली Updated Thu, 24 Nov 2016 04:37 AM IST
विज्ञापन
demontiezation: more than 5000 people daily returning from anand vihar railway station
आनंद विहार रेलवे स्टेशन

इसे नोटबंदी का असर कहे या इसकी वजह से दिल्ली में रोजी-रोटी नहीं मिलने का दर्द। सच्चाई यह है कि दिल्ली से प्रतिदिन पिछले साल की तुलना में पांच हजार से अधिक लोग पूर्वांचल की तरफ रवाना हो रहे है। अनारक्षित ट्रेन कोच में रवाना होने वाले इनमें ज्यादातर लोग मजदूर वर्ग के दिखाई पड़ते है। जो रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली आते है।

विज्ञापन


यह स्थिति तब है जब ज्यादातर लोग दीपावली व छठ के दौरान बिहार व उत्तर प्रदेश गए थे। राजधानी से मजदूरों का एक बड़ा वर्ग बिहार, बंगाल व उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो रहा है। इसकी गवाही आनंद विहार रेलवे स्टेशन से अनारक्षित कोच में सफर करने वाले लोगों के आंकड़े दे रहे हैं। बता दें कि इन स्टेशन से 36 ट्रेन पूर्वांचल के लिए चलती है। आंकड़े बताते है कि पिछले साल 14 नवंबर से 20 नवंबर के बीच 83,500 लोगों ने अनारक्षित टिकट लिए तो इस साल इस अवधि में सवा लाख (1,14,166) लोगों ने टिकट खरीद कर यात्रा की है। 
विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में 30,666 यात्री ज्यादा रवाना हुए। राजधानी के अन्य स्टेशन जिसमें नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली स्टेशनों शामिल है, यहां से इस अवधि में दस लाख लोग अनारक्षित टिकट से अन्य प्रदेशों के लिए रवाना हो चुके है। इसके अलावा अनारक्षित टिकट ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन, स्मार्ट कार्ड से व यूटीएस से भी अनारक्षित टिकट बुक किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजा मिसाल यह भी है कि बुधवार को करीब डेढ़ बजे जैसे ही बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन स्टेशन पर पहुंची लोगों के उतरने के पहले जाने वाले सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अनारक्षित कोच में ना तो लोग चढ़ पा रहे थे और ना ही उतर पा रहे थे।


इनमें भी ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग ही शामिल दिखें। लिहाजा यह कयास लगाया जा रहा है कि जब से नोटबंदी का सिलसिला शुरू हुआ है, मजदूर वर्ग को काम मिलना लगभग बंद हो गया है। ऐसे में लोग अपने-अपने प्रदेश जाना ही उचित समझ रहे है। बता दें कि बड़ी संख्या में रोजी-रोटी की तलाश में बिहार, यूपी, उड़िसा, पश्चिम बंगा व पूर्वोत्तर से लोग दिल्ली आते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed