{"_id":"584dbf494f1c1b743a2c3d9f","slug":"demonetization-23-jan-dhan-accounts-still-without-balance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी जीरो बैलेंस में हैं 23 फीसदी जनधन खाते, जानें कितना जमा है जनधन खातों में?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब भी जीरो बैलेंस में हैं 23 फीसदी जनधन खाते, जानें कितना जमा है जनधन खातों में?
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Dec 2016 04:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद जनधन खातों में कुल जमा राशि तेजी से बढ़ी है लेकिन अब भी लगभग 23 प्रतिशत ऐसे खाते हैं जिनमें एक रुपया भी जमा नहीं है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 7 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 25.8 करोड़ जनधन खातों में 288 करोड़ रुपये जमा हुए और इस प्रकार जनधन खातों में कुल जमा राशि 74,610 करोड़ रुपये हो गए।
विज्ञापन
सरकार द्वारा 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद 30 दिनों के अंदर जनधन खातों में 29,000 करोड़ रुपये जमा हो गए थे लेकिन तब तक लगभग 22.9 प्रतिशत खाते खाली ही रहे। नोटबंदी के बाद शुरुआती हफ्ते के दौरान जनधन खातों में जमा राशि बढ़ी लेकिन इसके बाद हर हफ्ते जमा राशि में कमी आने लगी। इन खातों में 30 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान कुल 1,487 करोड़ रुपये जमा हुए जबकि इसके पूर्ववर्ती सप्ताह में यह जमा राशि 8,283 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, नोटबंदी के बाद के पहले सप्ताह में ही 18,615.54 रुपये जमा हो गए थे जबकि इसके बाद वाले हफ्ते यानी 17 से 23 नवंबर के दौरान यह राशि घटकर आधी से भी कम यानी 8,582.57 करोड़ रुपये रह गई। ऐसे 25.8 करोड़ जनधन खातों में 7 दिसंबर तक कुल 74,609.50 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। जनधन खाते में अधिकतम राशि जमा करने की सीमा 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन