फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   demand to take action against media in murthal case

मुरथल कांड मामले में मीडिया पर कार्रवाई की मांग

Wed, 09 Mar 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 10:06 PM IST
सार

  • मुरथल में महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला बुधवार को लोकसभा में उठा।
  • लोकसभा में इनेलो के सदस्य दुष्यंत चौटाला ने उठाया मामला, गलत रिपोर्टिंग कर सामाजिक तानाबाना बिगाड़ने का लगाया आरोप।

विज्ञापन
demand to take action against media in murthal case
मुरथल गैंगरेप केस - फोटो : getty

विस्तार

हरियाणा में हिंसक जाट आंदोलन के दौरान मुरथल में महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला बुधवार को लोकसभा में उठा। इनेलो के सदस्य दुष्यंत चौटाला ने इस मामले में मीडिया की ओर से की गई गलत रिपोर्टिंग की तीखी आलोचना की। उन्होंने दुष्कर्म की खबरें छापने वाले समाचार पत्र और खबर प्रसारित करने वाले टीवी चैनल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि मुरथल कांड पर एक समाचार पत्र और एक टीवी चैनल ने गैर जिम्मेदारी भरी रिपोर्टिंग की। मीडिया का दावा था कि आंदोलन के दौरान मुरथल में महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी, जबकि वहां ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया। राज्य सरकार ने भी जांच कराई। इस घटना के पीड़ितों और गवाहों से सामने आने की अपील की गई। इसके बावजूद कोई सामने नहीं आया। इससे गलत रिपोर्टिंग की बात साबित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन से बढ़ी सामाजिक खाई

demand to take action against media in murthal case
दुष्यंत चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

इनेलो सांसद ने कहा कि आंदोलन के कारण राज्य में सामाजिक खाई बढ़ी है। ऐसे में इस तरह की मनगढ़ंत और गैर जिम्मेदार रिपोर्टिंग से खाई पाटने की कोशिशों को धक्का लगा।

इस तरह की खबरों के प्रकाशन और प्रसारण से सामाजिक तानाबाना कमजोर हुआ है। चौटाला ने इस मामले में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस भी दिया था। इसे अस्वीकार करते हुए स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उन्हें शून्य काल के दौरान अपनी बात रखने की अनुमति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed