फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demand to increase 25000 seats for 85000 medical pass applicants in central security forces

केंद्रीय सुरक्षा बलों में 85 हजार मेडिकल पास आवेदकों के लिए 25 हजार सीटें बढ़ाने की मांग

Mon, 19 Oct 2020 05:10 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 19 Oct 2020 05:10 PM IST
सार

एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि मौजूदा समय में लगभग 85 हजार आवेदकों ने मेडिकल परीक्षा पास कर ली है। इनमें बहुत से ऐसे आवेदक भी हैं, जिनकी आयु अब 25 के पार हो गई है। अब वे दूसरी भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते...

विज्ञापन
Demand to increase 25000 seats for 85000  medical pass applicants in central security forces
पासिंग आउट परेड की ग्रुप फोटो - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में पहले से जारी भर्ती प्रक्रिया के तहत 25 हजार अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मांग की है। एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वे दिवाली पर सीटें बढ़ाने की घोषणा कर युवाओं को देश सेवा का मौका दें। साल 2018 में एसएससी ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में सिपाही 'सामान्य ड्यूटी' की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसके तहत करीब साठ हजार पद भरे जाने थे। वह भर्ती प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि मौजूदा समय में लगभग 85 हजार आवेदकों ने मेडिकल परीक्षा पास कर ली है। इनमें बहुत से ऐसे आवेदक भी हैं, जिनकी आयु अब 25 के पार हो गई है। अब वे दूसरी भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते। पहले से जारी भर्ती प्रक्रिया में अगर 25 हजार सीटें बढ़ जाती हैं तो ये सब आवेदक आसानी से सरकारी नौकरी पा सकते हैं।
विज्ञापन


रणबीर सिंह का दावा है कि भर्ती प्रक्रिया का रिजल्ट जारी कर सभी योग्य आवेदकों की ज्वाइनिंग कराने और सीटें बढ़ाने की मांग करने के लिए 12 नवंबर को लाखों आवेदक दिल्ली पहुंचेंगे। वे राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर शांतिपूर्वक तरीके से धरना देंगे। इसके बाद वे मौन जुलूस निकालते हुए राष्ट्रपति भवन की तरफ कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर 85 हजार मेडिकल फिट आवेदकों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की जाएगी। इसके अलावा 21 अक्टूबर को पुलिस शहीदी दिवस के मौके पर सुबह 11 बजे से मेडिकल फिट युवाओं की नियुक्ति को लेकर ट्विटर पर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए लोगों को यह बताया जाएगा कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने तीन साल पहले जो भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, वह अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।

नियुक्ति पत्र न मिलने की वजह से अब दो तिहाई उम्मीदवारों पर 'ओवर-एज' होने का खतरा मंडरा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग की ढुलमुल नीति के कारण देशभर के लाखों युवाओं को अपनी मांग पूरी कराने के लिए दिल्ली आना पड़ रहा है। अपने भविष्य को लेकर युवाओं में घोर निराशा व्याप्त है।

महासचिव रणबीर सिंह ने कहा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने संसद में यह बयान दिया था कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में एक लाख सिपाहियों के पद खाली पड़े हैं। जब इतने पद खाली हैं तो फिर नियुक्ति पत्र जारी करने में दिक्कत कहां आ रही है।


उम्मीद कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार दिवाली मनाने जब सुरक्षा बलों के साथ सरहदों पर जाएं तो अवश्य ही वहां से 25 हजार सीटें बढ़ाने और सभी 85 हजार मेडिकल फिट एसएससी जीडी युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed