Frontier Nagaland Demand: 'फ्रंटियर नागालैंड' के गठन की मांग, गृहमंत्री शाह ने ENPO नेताओं को बुलाया
ईएनपीओ के सचिव डब्ल्यू मनवांग कोन्याक ने कहा कि हम 'फ्रंटियर नागालैंड' के रूप में अलग राज्य की मांग कर रहे हैं और बैठक में इस मुद्दे पर बात होगी। दिल्ली में प्रस्तावित बैठक में शामिल होने वाले ENPO के दल का नेतृत्व आर. सापिकीउ संगतम करेंगे।
विस्तार
नागालैंड में 'फ्रंटियर नागालैंड' के रूप में एक अलग राज्य की मांग उठी है। इसे लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स आर्गनाइजेशन (ENPO) के नेताओं को बैठक के लिए बुलाया है। यह बैठक तीन दिसंबर को दिल्ली में होगी।
ईएनपीओ के सचिव डब्ल्यू मनवांग कोन्याक ने सोमवार को बताया कि उन्हें गृह मंत्री शाह की ओर से बैठक के न्योते का एक पत्र मिला है। इस बैठक में संगठन की ओर से 11 सदस्यीय एक दल दिल्ली जाएगा। दिल्ली में प्रस्तावित बैठक में शामिल होने वाले ENPO के दल का नेतृत्व आर. सापिकीउ संगतम करेंगे। कोन्याक ने कहा कि हम 'फ्रंटियर नागालैंड' के रूप में अलग राज्य की मांग कर रहे हैं और बैठक में इस मुद्दे पर बात होगी।
ENPO has received an invitation letter from the Union Home Minister Amit Shah for a meeting which is to be held on December 3 in New Delhi: W Manwang Konyak, Secretary of Eastern Nagaland Peoples' Organisation
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 28, 2022