फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demand for private jets, helicopters likely to rise up to 40 pc during Lok Sabha polls

Lok Sabha Election: एलान से पहले ही आम चुनावों की सरगर्मी तेज, बढ़ सकती है प्राइवेट जेट-हेलीकॉप्टर्स की मांग

Sun, 10 Mar 2024 06:28 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 06:28 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर हेली सेवा कंपनियां भी खासा उत्साहित दिखाई दे रही है। उम्मीद है कि आम चुनाव के दौरान निजी जेट, हेलीकॉप्टर्स की मांग 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Demand for private jets, helicopters likely to rise up to 40 pc during Lok Sabha polls
प्राइवेट जेट- हेलीकॉप्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी हो रही है। इस बीच, हेली कंपनियों चुनाव को लेकर खासा उत्साहित दिखाई दे रही है। कई विशेषज्ञों की मानें, आम चुनाव के दौरान प्राइवेट जेट, हेलीकॉप्टर्स की मांग 40 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


चुनाव में प्राइवेट जेट, हेलीकॉप्टर्स की मांग बढ़ने की उम्मीद
फिक्स्ड विंग विमानों की तुलना में हेलीकॉप्टर्स की मांग अधिक होने का अनुमान है क्योंकि हेलीकॉप्टर कम समय में ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों तक पहुंच प्रदान करने में मदद करेंगे। क्लब वन एयर के सीईओ राजन मेहरा ने कहा कि निजी विमानों की मांग तेजी से बढ़ेगी। यह मांग चार्टर्ड विमानों और हेलीकॉप्टर्स की उपलब्धता से अधिक होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि चार्टर्ड विमान और हेलीकॉप्टर्स सेवाओं का शुल्क प्रति घंटे के आधार पर लिया जाता है।
विज्ञापन


चार्टर्ड विमान के लिए 4.5 से 5.25 लाख रुपये प्रति घंटे किराया'
उद्योग विशेषज्ञों की राय है कि चार्टर्ड विमान के लिए कीमतें 4.5 लाख रुपये से 5.25 लाख रुपये प्रति घंटे के बीच हो सकती हैं। एक हेलीकॉप्टर के लिए प्रति घंटे का चार्ज करीब 1.5 लाख रुपये होगा। बिजनेस एयरक्राफ्ट ऑपरेटर्स एसोसिएशन (बीएओए) के प्रबंध निदेशक कैप्टन आर के बाली ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान निजी चार्टर्ड विमानों और हेलीकॉप्टर्स की मांग पिछले चुनाव की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों से पता चला कि दिसंबर 2023 के अंत में 112 गैर-अनुसूचित ऑपरेटर (एनएसओपी) थे। आम तौर पर एनएसओपी ऐसी संस्थाएं होती हैं, जिनका कोई विशेष निर्धारित कार्यक्रम नहीं होता है और आवश्यकता पड़ने पर उड़ान भरती हैं। चूंकि मांग अधिक होगी, इसलिए खिलाड़ियों से चार्टर्ड परिचालन के लिए विमान पट्टे पर लेने की उम्मीद की जाती है। आर के बाली ने कहा कि लगभग 111-112 एनएसओपी हैं और उनमें से 40-50 प्रतिशत एकल विमान संचालित करते हैं। उन्होंने कहा कि एनएसओपी के पास हेलीकॉप्टर्स समेत लगभग 450 विमान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed