{"_id":"5b3d8cd34f1c1b84468b4aca","slug":"delhiites-will-soon-be-able-to-access-reliable-public-transport-through-connect-delhi-initiative","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वालों को मिलेगा खास तोहफा, अब 'कनेक्ट दिल्ली' से जुड़ेंगे सभी वाहन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली वालों को मिलेगा खास तोहफा, अब 'कनेक्ट दिल्ली' से जुड़ेंगे सभी वाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jul 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
अब दिल्ली वालों को जल्द ही सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सेवा मिलने वाली है। इसकी दूरी उनके घर से महज 500 मीटर ही होगी और हर 15 मिनट में उपलब्ध होगी। यह जानकारी बुधवार को राजधानी के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दी है। उन्होंने कहा कि यात्री दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की किसी भी बस में सफर करने के लिए दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट का प्रयोग कर सकते हैं। यह सुविधा सभी दिल्ली वासियों को इस महीने के अंत तक प्राप्त होगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने इसके लिए एक पहल शुरू की है जिसका नाम है 'कनेक्ट दिल्ली'। इसी के लॉन्च पर गहलोत ने ये जानकारी दी। मार्ग मुक्तिकरण और अंतिम मील संपर्क पहल सरकार के कई हितधारकों जैसे परिवहन विभाग, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डिम्ट्स) को एक साथ लाएगी।
विज्ञापन
गहलोत ने आगे कहा कि सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से दिल्ली के सभी मोहल्लों और गांवों को जोड़ा जाएगा। इनकी दूरी लोगों के घरों से 500 मीटर के दायरे में होगी। दिल्ली में इस वक्त करीब 800 बस रूट हैं लेकिन फिर भी लोगों द्वारा और रूट स्थापित करने की मांग की जाती है। उन्होंने कहा कि यह परिवहन प्रणाली किफायती और सक्षम होगी। अब बस के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने कहा कि जब तक लोगों को बस उपलब्धता के बारे में पूरी तरह आश्वासन नहीं हो जाता तब तक वह निजी वाहनों पर ही निर्भर रहेंगे। वहीं डीटीसी के मेनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि 31 जुलाई तक डीटीसी की सभी बसों में इलेक्ट्रोनिक टिकेटिंग मशीन (ईटीएम) लगाई जाएंगी। इनकी खासियत होगी कि ये दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ट से भी किराया ले सकेंगी।