फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi, uttar pradesh and haryana replaces maharashtra kerala as highest contributor to daily covid cases

कोरोना का सबसे ज्यादा असर राजस्थान, हरियाणा, यूपी और दिल्ली में, कोविड से निपटने को राज्यों ने उठाए ये कदम

Mon, 23 Nov 2020 11:47 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 23 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
delhi, uttar pradesh and haryana replaces maharashtra kerala as highest contributor to daily covid cases
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : पीटीआई (फाइल)
देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों में डेढ़ महीने तक गिरावट होने के बाद अब मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले दो दिनों में तीन हजार सक्रिय मरीज बढ़े हैं। यानी जितने मरीज मिले हैं, उनसे तीन हजार मरीज कम ठीक हुए हैं। एक से 20 नवंबर तक 1.21 लाख सक्रिय मरीज घटे हैं। अच्छी बात यह है कि महाराष्ट्र-केरल समेत जिन राज्यों में सक्रिय मरीज ज्यादा हैं, वहां पर गिरावट जारी है। लेकिन राजस्थान, हरियाणा, यूपी, दिल्ली में सक्रिय मरीजों संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

इन राज्यों में इस महीने मरीजों की संख्या 10 दिनों तक घटी, फिर बढ़ी

राज्य 1-10 नवंबर तक घटे 11-21 नवंबर तक बढ़े
 
मध्य प्रदेश 389 3,043
गुजरात 355 807
यूपी 477 625
नागालैंड 599 494
 

भारत में आपात इस्तेमाल का तैयारी

केंद्र सरकार देश में बन रहे उन टीकों के आपात इस्तेमाल की संभावनाएं तलाश रही है, जो तीसरे चरण के ट्रायल में हैं। केंद्रीय टास्क फोर्स ने टीकों की अग्रिम खरीद को लेकर बैठक की। अभी देश में एस्ट्राजेनिक और भारत बायोटेक की वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल चल रहे हैं। सरकार इन कंपनियों के संपर्क में है।  
विज्ञापन

सबसे महंगी वैक्सीन मॉडर्ना, देखें अन्य के दाम

कंपनी कीमत प्रति डोज
मॉडर्ना 1,850-2,750 रु.
फाइजर 1,450 रु.
सीरम 500-600 रु.
स्पुतनिक-5 अभी तय नहीं
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                रूस ने कहा- स्पुतनिक-5 वैक्सीन, मॉडर्ना और फाइजर के मुताबिक सस्ती होगी।

कोरोना से निपटने को राज्यों ने उठाए ये कदम

  • विधानसभा उपचुनावों और दिवाली के त्योहार के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण नित नये रिकॉर्ड बना रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने कहा है कि किसी भी धार्मिक, सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में 250 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही कार्यक्रम आयोजकों को पूर्व में ही नजदीकी पुलिस स्टेशन में कार्यक्रम की जानकारी देनी होगी।
  • उत्तर प्रदेश में अब शादी-समारोहों में अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। वहीं, 100 लोगों की क्षमता वाले मैरिज हॉल में एक बार में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। शादियों में बैंड और डीजे लगाने पर पाबंदी लगा दी गई है और बुजुर्ग व बीमार व्यक्ति भी समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। नियमों के उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है।
  • राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पंजाबी बाग और नांगलोई के बाजारों में रविवार को जो बंदी की गई थी उस आदेश को अगले ही दिन यानी सोमवार को वापस ले लिया गया। प्रशासन के आदेश में लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया था, लेकिन बाजार पूरी तरह बंद करने के आदेश थे, जिसे सोमवार सुबह वापस ले लिया गया है। पूर्व के आदेश के अनुसार इन इलाकों में बाजार 30 नवंबर तक बंद रहने थे।
  • हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए राज्य कैबिनेट ने सोमवार को चार जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। शिमला, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह 24 नवंबर मंगलवार से लगेगा। प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। 15 दिसंबर तक जनमंच और राजनीतिक रैलियां स्थगित कर दी गई हैं।
  • राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित आठ जिला मुख्यालयों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना की राशि को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही भीड़भाड़ रोकने के लिए राजधानी जयपुर में धारा 144 लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed