{"_id":"66bc694a6aa46f8e230a418e","slug":"delhi-tourist-murdered-at-baga-beach-in-goa-three-held-know-detailed-news-in-hindi-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: बागा बीच पर तीन लोगों ने की दिल्ली से आए पर्यटक को लूटने की कोशिश, विरोध जताने पर कर दी हत्या; गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: बागा बीच पर तीन लोगों ने की दिल्ली से आए पर्यटक को लूटने की कोशिश, विरोध जताने पर कर दी हत्या; गिरफ्तार
Wed, 14 Aug 2024 01:53 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:53 PM IST
सार
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन तीनों की पहचान साहिल कुमार, नूर खान और सुनील विश्वकर्मा के तौर पर की गई है। तीनों ने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी नूर खान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो गोवा के कलंगुट गांव में टेलर का काम करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के बागा बीच में तीन लोगों ने मिलकर दिल्ली के रहने वाले एक 20 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। यह घटना रविवार की रात को घटी और मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनो आरोपी पीड़ित को लूटने की कोशिश कर रहे थे और विरोध जताने पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
पीड़ित की पहचान हरीश तंवर के तौर पर की गई है। वह उत्तरी गोवा जिले के बागा बीच में बैठा था, तभी तीन लोगों ने उसका बैग छीनने की कोशिश करने लगे। एक अधिकारी ने कहा, "जब पीड़ित ने विरोध जताया तो एक आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार की सुबह बागा बीच के पास शव मिला।"
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन तीनों की पहचान साहिल कुमार, नूर खान और सुनील विश्वकर्मा के तौर पर की गई है। तीनों ने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी नूर खान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो गोवा के कलंगुट गांव में टेलर का काम करता है। साहिल कुमार उत्तराखंड और सुनील विश्वकर्मा नेपाल का रहने वाला है। ये दोनों पहले भी छोटी-मोटी चोरी में शामिल रह चुके हैं। तीनों आरोपियों को मंगलवार की शाम को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत के समक्ष पेश किया गया और उन्हें चार दिन के लिए न्यायिक हिरासत मं भेज दिया गया।