फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi to Mumbai, Howrah train routes set to get semi-high speed corridors

दिल्ली से कोलकाता का सफर रात भर में पूरा हो, ऐसी है 'प्रभु' की इच्छा

Tue, 25 Oct 2016 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
Delhi to Mumbai, Howrah train routes set to get semi-high speed corridors
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
रेल मंत्रालय देश के दो सबसे व्यस्त रेल रूटों को सेमी हाई स्पीड में तब्दील करने जा रहा है। रेलवे ने यह फैसला 160 किमी की रफ्तार से चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस को सफलता पूर्वक दौड़ाने के बाद लिया है। ऐसे में इन रूटों पर ट्रेनों की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा के हिसाब से बढ़ जाएगी, जिससे यात्रा में लगने वाला समय कम हो जाएगा। इससे दिल्ली से मुंबई और कोलकाता जाने में लगने वाला समय 5 घंटे तक कम हो जाएगा। 
विज्ञापन


योजना के मुताबिक राजधानी एक्सप्रेस की टॉप स्पीड 130 किमी से बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटा की जाएगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन दोनों प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए कहा है। रेल मंत्री की इच्छा है कि दिल्ली से मुंबई और कोलकाता के सफर को रात में ही पूरा कर लिया जाए। 
विज्ञापन


 

500 ट्रेनों की रफ्तार 130 km/h

Delhi to Mumbai, Howrah train routes set to get semi-high speed corridors
फाइल फोटोः सुरेश प्रभु - फोटो : Getty Images
मेल टुडे के मुताबिक रेल मंत्रालय ने अपनी इंजीनियरिंग विंग को कंसल्टेंट के तौर पर इस प्रोजेक्ट से जोड़ा है, ताकि अगले तीन सालों में इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सके। यह प्रोजेक्ट रेलवे के 'मिशन रफ्तार' का हिस्सा है, जिसे रेलमंत्री सुरेश प्रभु स्वयं देख रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत ट्रेनों की रफ्तार 25 किमी प्रति घंटे तक बढ़ जाएगी। 

एक बार इन रूटों पर अपग्रेडेशन हो जाने के बाद लगभग 500 ट्रेनों की रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा हो जाएगी, जो अभी 100 किमी प्रति घंटा है। 

रेलवे ने हाल ही में स्पेनिश टॉल्गो ट्रेनों का भी दिल्ली से मुंबई के बीच परीक्षण किया था। ट्रेन निर्माताओं ने दावा किया था कि वे 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकते हैं, जोकि सफर पूरा करने में राजधानी से भी कम समय लेगी। 

 

82 km/h की औसत रफ्तार से चलती है राजधानी

Delhi to Mumbai, Howrah train routes set to get semi-high speed corridors
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मौजूदा वक्त में राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से मुंबई की 1385 किलोमीटर की दूरी 16 घंटे 25 मिनट में तय करती है। बता दें कि राजधानी एक्सप्रेस की टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटे है, लेकिन ट्रेन 82 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से चलती है। 

इसी तरह कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस 1454 किमी की दूरी 17 घंटे 50 मिनट में तय करती है, लेकिन अपग्रेड होने के बाद मुंबई से कोलकाता के सफर का समय 12 से 14 घंटे में पूरा हो सकता है। 

दिल्ली-आगरा रूट पर गतिमान एक्सप्रेस को सफलता पूर्वक दौड़ाने के बाद यह दूसरा सेमी हाई स्पीड कॉरीडोर है जिसे रेल मंत्रालय ने डेवलप करने का निर्णय लिया है। इसी साल अप्रैल से चलाई जा रही गतिमान एक्सप्रेस 160 किमी की रफ्तार से 200 किमी की दिल्ली से आगरा की यात्रा 90 मिनट में पूरा करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed