फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi State Election Commission: the preparations for the elections of the three municipal corporations will start after the Chandigarh Corporation elections

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग: चंडीगढ़ निगम चुनाव बाद तीनों नगर निगम के चुनाव की तैयारी होगी शुरू 

Mon, 15 Nov 2021 07:24 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Nov 2021 07:24 AM IST
सार

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार दिसंबर माह के अंत तक चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की समस्त प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इसके बाद जनवरी माह में तीनों नगर निगम के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव 19 दिसंबर को होंगे। इस कारण दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के समस्त अधिकारी चंडीगढ़ गए हुए है।

विज्ञापन
Delhi State Election Commission: the preparations for the elections of the three municipal corporations will start after the Chandigarh Corporation elections
नगर निगम चंडीगढ़

विस्तार

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग अगले साल अप्रैल माह में होने वाले तीनों नगर निगम के चुनाव की तैयारी चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव संपंन कराने के बाद शुरू करेगा। चंडीगढ़ के चुनाव का कार्य भी दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ही देखता है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव 19 दिसंबर को संपंन होंगे
चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव 19 दिसंबर को होंगे। इस कारण दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के समस्त अधिकारी चंडीगढ़ गए हुए है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार दिसंबर माह के अंत तक चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की समस्त प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इसके बाद जनवरी माह में तीनों नगर निगम के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में आयोग ने सबसे पहले तीनों नगर निगम के वार्ड अनुसूचित जाति के साथ-साथ महिलाओं के आरक्षित करने का फार्मूला तय किया जाएगा। इसके बाद अनुसूचित जाति और महिलाओं के वार्ड आरक्षित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों नगर निगम के इलाके में अनुसूचित जाति की जनसंख्या करीब 17 प्रतिशत है। इस तरह तीनों नगर निगम के 272 वार्डों में से 46 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे। अनुसूचित जाति की जनसंख्या उत्तरी दिल्ली नगर निगम के इलाके में 19 प्रतिशत, दक्षिण दिल्ली नगर निगम के इलाके में 14 प्रतिशत और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के इलाके में 17 प्रतिशत से अधिक है।

इस तरह अनुसूचित जाति के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 20 वार्ड, दक्षिण दिल्ली नगर निगम में 15 वार्ड और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 11 वार्ड आरक्षित होंगे। इन वार्डों के साथ-साथ सामान्य वर्ग के 226 वार्डों में 50 प्रतिशत वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।


आयोग ने पांच साल पहले वर्ष 2017 में तीनों नगर निगम के वे वार्ड अनुसूचित जाति के आरक्षित किए थे, जिनमें अनुसूचित जाति की जनसंख्या अधिक थी, जबकि वर्ष 2012 में आयोग ने दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से अनुसूचित जाति की अधिक जनसंख्या वाले 46 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक वार्ड आरक्षित किया था। इन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति की अधिक जनसंख्या वाला ही वार्ड आरक्षित किया गया था। दोनों बार महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित करने की शुरूआत वार्ड नंबर एक से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed