फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi's Patiala House Court grants further six days custody of Gautam Khaitan ED

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: अदालत ने फिर बढ़ाई गौतम खेतान की ईडी हिरासत

Sat, 02 Feb 2019 04:55 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 02 Feb 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi's Patiala House Court grants further six days custody of Gautam Khaitan ED
गौतम खैतान - फोटो : PTI

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी गौतम खेतान की ईडी हिरासत को छह दिन तक बढ़ा दिया है। गौतम को ईडी ने काले धन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। बता दें कि इस से पहले भी अदालत ने सोमवार को खेतान की हिरासत 5 दिन बढ़ा दी थी। पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष सोमवार को गौतम खेतान को दो दिन के रिमांड के बाद पेश करते हुए ईडी ने सात दिन रिमांड बढ़ाने आग्रह किया था। 

विज्ञापन
एजेंसी ने कहा कि खेतान पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनके खाते में 11 करोड़ से ज्यादा यूरो व डॉलर आए थे, लेकिन वह यह नहीं बता रहे हैं कि यह कहां से और कैसे आए। उनके हाथ का लिखा एक कागज भी है, जिसे पहचानने से वह अब इंकार कर रहे हैं। एजेंसी ने खेतान पर आरोप लगाया कि उसने अवैध तरीके से कई विदेशी खाते खोल रखे हैं और उनमें काला धन है। इसके अलावा आरोपी की विदेश में अघोषित संपत्ति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर खेतान के वकील पीके दुबे ने एजेंसी की दलीलों का विरोध करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल पर अगस्ता वेस्टलैंड चौपर डील मामले में किसी का नाम लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आरोपी का रिमांड केवल बरामदगी और साक्ष्यों के लिए दी जा सकती है। इस मामले में एजेंसी के पास दस्तावेज भी हैं। अब ऐसे हालात में आरोपी का रिमांड नहीं बढ़ाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed