{"_id":"5dbbd1d98ebc3e93a8448551","slug":"delhi-rouse-avenue-court-extended-judicial-custody-of-yasmin-kapoor-till-november-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगी यास्मीन कपूर, मनी लांड्रिंग मामले में हैं बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
15 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगी यास्मीन कपूर, मनी लांड्रिंग मामले में हैं बंद
Fri, 01 Nov 2019 12:04 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
दिल्ली की राउज ऐवेन्यू अदालत ने यास्मीन कपूर की न्यायिक हिरासत को 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। वह कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की करीबी हैं। उन्हें मनी लांड्रिंग मामले के संबंध में 11 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Judicial custody of Yasmin Kapoor (close aide of corporate lobbyist Deepak Talwar) extended till November 15 by Delhi's Rouse Avenue court, in connection with a money laundering case.
— ANI (@ANI) November 1, 2019विज्ञापन
इससे पहले सीबीआई ने विमानन घोटाले के संबंध में कॉर्पोरेट बिचौलिए दीपक तलवार के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया था। इस घोटाले से एयर इंडिया को कथित रूप से नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार सिसोदिया के सामने भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा आठ और अन्य आरोपों के तहत अंतिम रिपोर्ट दायर की गई थी। तलवार ने एयर इंडिया के लाभ वाले मार्गों और समय को छोड़ने के लिए और विदेशी एयरलाइनों को फायदा पहुंचाने के लिए बातचीत में बिचौलिए के तौर पर काम किया था।आरोप पत्र में दीपक तलवार के अलावा, उसके करीबी सहयोगी यास्मीन कपूर, माया बी पुरी, स्टोन ट्रैवल प्राइवेट लिमिटिड, सीडर ट्रैवल्स, दीपक तलवार एंड एसोसिएट्स एवं एशिया फील्ड लिमिटिड के भी नाम हैं।