इस तरह रुक सकती थी दिल्ली दंगों की आग, क्यों नहीं अपनाते लोग?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली दंगों के केवल वही वीडियो वायरल नहीं हो रहे हैं जिसमें दूसरे लोगों के लिए नफरत भरी हुई है। कुछ वीडियो ऐसे भी सामने आ रहे हैं जिनमें इन दंगों से देश-दुनिया को बचाने का रास्ता भी साफ दिखाई पड़ रहा है। दिल्ली दंगों के दौरान एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें एक युवा दंगों की लाइव कमेंट्री दूसरे समुदाय को गालियां देते हुए कर रहा था।
लगभग बीस साल का यह युवा आगे बढ़ता जा रहा था और कहां-कहां क्या चीजें जलाई गईं, इसकी जानकारी भी देता जा रहा था। लेकिन अब उसी युवा से जुड़ा एक दूसरा वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उसे दूसरे समुदाय के लोगों ने पकड़ रखा है। वीडियो में उन्होंने युवा से यह कबूल करवाया कि उसने ही दिल्ली दंगों के दौरान वीडियो वायरल किया था।
वीडियो में बताया जाता है कि किस प्रकार उसे दूसरे समुदाय के लोगों ने उसे बचाया जबकि वह उनके ही समुदाय के लिए आपत्तिजनक बातें कह रहा था। दूसरे समुदाय के लोग बाद में उसे नुकसान पहुंचाने की बजाय पुलिस को सौंप देने की बात कही।
इसी प्रकार के एक अन्य वीडियो में एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय के एक युवा को पकड़कर रखे हुए हैं। वीडियो में लोग उसे बताते हैं कि हिंदू-मुस्लिम के नाम पर झगड़ा करने से किस प्रकार सबका नुकसान होता है।
लोग उस युवा से पूछते हैं कि अगर उसे कुछ हो जाता तो उनके मां-बाप का क्या होता? जाहिर है कि युवा के चेहरे पर अपने किये का पछतावा हो रहा है। लेकिन दिल्ली दंगों की यही तस्वीर है जो बताती है कि अगर सभी समुदाय के लोग इसी तरह समझदारी से काम करें तो दिल्ली को दंगों में झुलसने से बचाया जा सकता था।