फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Reforms changes In national capital green signal to projects engineers will Work as per plans

Delhi Reforms: दिल्ली में बड़े बदलाव को मिली हरी झंडी, अब 'अपने इंजीनियर' बनाएंगे विकसित राजधानी

Wed, 03 Sep 2025 08:57 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 03 Sep 2025 08:57 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के लिए काम करने वाले ये इंजीनियर दिल्ली के निर्माण कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। अब तक दिल्ली के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के सीपीडब्लूडी विभाग से आए इंजीनियरों के जिम्मे है। 

विज्ञापन
Delhi Reforms changes In national capital green signal to projects engineers will Work as per plans
सीएम रेखा गुप्ता (फाइल) - फोटो : X/@gupta_rekha

विस्तार

दिल्ली को दुनिया का शानदार शहर बनाने के रास्ते में आ रही एक बड़ी अड़चन को हमेशा के लिए समाप्त करने का फैसला ले लिया गया है। अब दिल्ली सरकार अपना इंजीनियरिंग विभाग बनाएगी और उसके अंतर्गत अनुभवी इंजीनियरों की भर्ती करेगी।

विज्ञापन


निर्माण कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम
पूरी तरह से दिल्ली सरकार के लिए काम करने वाले ये इंजीनियर दिल्ली के निर्माण कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। अब तक दिल्ली के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के सीपीडब्लूडी विभाग से आए इंजीनियरों के जिम्मे है। 
विज्ञापन


महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स बीच में ही अटक जाते हैं
दरअसल, दिल्ली में इंजीनियरों के लिए 3214 पद स्वीकृत हैं। इन पदों पर केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर अधिकारियों को दिल्ली सरकार के अंतर्गत काम करने के लिए भेजा जाता है। लेकिन कई बार ये इंजीनियर अपने मूल विभाग को वापस चले जाते हैं, जिससे महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स बीच में ही अटक जाते हैं। इससे निर्माण कार्यों में देरी होती है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिलों में एक मिनी सचिवालय...
दिल्ली कैबिनेट की एक बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि सरकार राजधानी के सभी जिलों में एक मिनी सचिवालय बनाकर जनता के कामकाज को आसान बनाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कार्य कर रही है।


इंजीनियर केवल दिल्ली के लिए काम करेंगे
इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों, अस्पताल, सामुदायिक भवन जैसे दर्जनों बड़े बदलावों के लिए दिल्ली में बड़े स्तर पर निर्माण कार्य होने हैं। लेकिन इंजीनियरों की कमी के कारण इन कार्यों में देरी होती थी। लेकिन अब दिल्ली सरकार अपने इंजीनियरों की भर्ती स्वयं करेगी और ये इंजीनियर केवल दिल्ली के लिए काम करेंगे। इससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed