फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Police: parliamentary committee revealed security personnel of VVIP does not have toilet facility

Delhi Police: केंद्रीय मंत्रियों-सांसदों की सुरक्षा में लगे जवानों को टॉयलेट सुविधा नहीं, अब मिलेगी एसी बस!

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 04 Apr 2023 04:36 PM IST
सार

Delhi Police: गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की 242वीं रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि पीएसओ को संसद भवन परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाता। जब तक संबंधित वीवीआईपी, संसद भवन से बाहर नहीं निकलते, तब तक सुरक्षा कर्मियों को इधर-उधर टहल कर ही समय व्यतीत करना पड़ता है...

विज्ञापन
Delhi Police: parliamentary committee revealed security personnel of VVIP does not have toilet facility
Delhi Police - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

केंद्र सरकार के मंत्रियों, सांसदों और अन्य वीवीआईपी की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी पर्सनल (पीएसओ) को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पर्सनल सिक्योरिटी अफसरों की हालत ऐसी है कि उन्हें न तो टॉयलेट की सुविधा मिलती है और न ही बरसात से बचने का ही कोई इंतजाम है। तेज गर्मी से बचने के लिए उन्हें छांव वाले पेड़ तलाशने पड़ते हैं। ऐसे में आराम करने की बात तो खुद-ब-खुद बेमानी हो जाती है। खासतौर पर, संसद सत्र के दौरान पीएसओ को ऐसी अधिकांश दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। केंद्रीय मंत्री, लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य तो संसद भवन में चले जाते हैं, मगर उनके पीएसओ को बाहर ही रोक दिया जाता है। ऐसे में उन्हें पेड़ों के नीचे खड़े रहना पड़ता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: MHA: संसदीय समिति की सिफारिश, अर्धसैनिक बलों के अफसरों को विदेश ट्रेनिंग पर भेजे सरकार, CAPF को मिले मौका

विज्ञापन

पीएसओ को संसद भवन परिसर में प्रवेश नहीं

गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की 242वीं रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि पीएसओ को संसद भवन परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाता। जब तक संबंधित वीवीआईपी, संसद भवन से बाहर नहीं निकलते, तब तक सुरक्षा कर्मियों को इधर-उधर टहल कर ही समय व्यतीत करना पड़ता है। संसद भवन के निकट काफी संख्या में पीएसओ को टहलते हुए देखा जा सकता है। गर्मी के दिनों में जब ये पीएसओ थक जाते हैं, तो किसी गाड़ी (एस्कोर्ट) या अन्य सिक्योरिटी वाहन में पांच छह कर्मी बैठ जाते हैं। अगर किसी को टॉयलेट जाना है, तो उसे आसपास के थाने तक दौड़ लगानी पड़ती है। कई बार ऐसा भी होता है कि वह पीएसओ अभी बीच रास्ते में ही होता है, तभी उसके पास साथी का फोन आ जाता है। अरे कहां हो, जल्दी आओ, साहब निकल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: MHA: 12 राज्यों में सुरक्षा बलों के 49 हजार करोड़ रुपये फंसे, अकेले CRPF के 44000 करोड़ बकाया, ऐसे होगी वसूली

संसद भवन के बाहर कोई सुविधा नहीं

संसदीय स्थायी समिति ने अपनी सिफारिशों में कहा है कि संसद भवन के बाहर पीएसओ के लिए कोई सुविधा नहीं है। उनके आराम के लिए कोई इंतजाम नहीं है। यहां तक कि बैठने या टॉयलेट की सुविधा भी नहीं है। इन पीएसओ को गर्मी, लू, आंधी, बरसात और ठंड की मार झेलनी पड़ती है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को दिल्ली पुलिस के साथ इस विषय को उठाना चाहिए। पीएसओ के लिए 'एसी' बस का इंतजाम किया जा सकता है। उसमें टॉयलेट की सुविधा भी हो। इस बस को संसद भवन परिसर के बाहर खड़ा कर दिया जाए। अगर ऐसा संभव हो जाता है तो पीएसओ को आराम करने की सुविधा भी मिल जाएगी। साथ ही वे मौसम की मार से भी बच सकेंगे। संसदीय स्थायी समिति ने अपनी सिफारिश में कहा है कि इसके लिए जरूरी फंड आवंटित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed