फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Police Commissioner honored 11 policemen including Satyendra Kumar told the most important for the security of the city

Awards: दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सत्येंद्र कुमार सहित 11 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, शहर की सुरक्षा के लिए बताया सबसे महत्त्वपूर्ण  

Sun, 03 Jul 2022 08:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 03 Jul 2022 08:00 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर से सम्मानित होने के अवसर पर एएसआई सत्येंद्र कुमार (ट्रैफिक) ने अमर उजाला से कहा कि सभी पुलिसकर्मी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपनी सेवा में तत्पर रहते हैं।

विज्ञापन
Delhi Police Commissioner honored 11 policemen including Satyendra Kumar told the most important for the security of the city
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना एएसआई सत्येंद्र कुमार को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने विभाग के 11 पुलिसकर्मियों को उनकी बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया। एएसआई सत्येंद्र कुमार, सागर यादव, अमित कुमार, जंग बहादुर और दिनेश चंद को सम्मानित करते हुए पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि किसी भी प्रदेश की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को हमेशा चुस्त-दुरूस्त और सेवा में तत्पर रहना चाहिए। इनकी चुस्ती पर ही सभी नागरिकों की सुरक्षा निर्भर करती है, लिहाजा इसमें चूक की कोई गुंजाइश स्वीकार नहीं की जा सकती।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर से सम्मानित होने के अवसर पर एएसआई सत्येंद्र कुमार (ट्रैफिक) ने अमर उजाला से कहा कि सभी पुलिसकर्मी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपनी सेवा में तत्पर रहते हैं। समाज के लोगों की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। समाज के जागरूक नागरिकों का सहयोग मिलने से शहर की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि उनके साथ-साथ उनके सभी साथी अपना कर्तव्य निभाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed