{"_id":"5880dc5f4f1c1b711befe0e7","slug":"delhi-police-commissioner-alok-kr-verma-becomes-cbi-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा बने नए सीबीआई प्रमुख ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा बने नए सीबीआई प्रमुख
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Jan 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा को बृहस्पतिवार को सीबीआई निदेशक नियुक्त किया गया है। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने उनके नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
समिति में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जेएस खेहर और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सदस्य के तौर पर शामिल हैं। अनिल सिन्हा के 2 दिसंबर को रिटायर होने के बाद सीबीआई निदेशक का पद एक महीने से ज्यादा समय से खाली पड़ा था। फिलहाल गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना अंतरिम निदेशक के तौर पर जांच एजेंसी का कामकाज देख रहे हैं।
विज्ञापन
1979 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक वर्मा अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम व केंद्र शासित प्रदेश कैडर के हैं। उन्होंने पिछले साल 29 फरवरी को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के तौर पर कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन
59 वर्षीय वर्मा दिल्ली के हैं। वह दिल्ली पुलिस, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, मिजोरम और आईबी में कई पदों पर काम कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने सीबीआई में कभी काम नहीं किया है। दिल्ली के कमिश्नर बनने से पहले वह तिहाड़ जेल के महानिदेशक थे। सीबीआई निदेशक के तौर पर उनका कार्यकाल दो साल का होगा। वह सीबीआई के 27वें निदेशक होंगे।