फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Police buried dead body of Peacock in Tricolour stating it Protocol

प्रोटोकॉल बताकर दिल्ली पुलिस ने तिरंगे में लपेटा मोर का शव, पशु कार्यकर्ता हुए नाराज

Tue, 08 May 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police buried dead body of Peacock in Tricolour stating it Protocol

अभी तक केवल सेना के जवानों के शहीद होने और राष्ट्रीय हस्तियों के निधन के बाद तिरंगे में लपेटा जाता है। मगर दिल्ली पुलिस अब मोर को भी तिरंगे लपेटना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने एक मृत मोर को दफनाने से पहले तिंरगे में लपेटकर एक लकड़ी के डिब्बे में रख दिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मोर को हाईकोर्ट के पास की रोड से बचाया था लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि वह केवल प्रोटोकॉल का पालन कर रही है क्योंकि मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है। पुलिस ने कहा, 'हमने उसे पूरा सम्मान देते हुए तिरंगे में दफनाया क्योंकि वह हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।' 
विज्ञापन

 
तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी का कहना है कि यह एक प्रोटोकॉल का हिस्सा है और भविष्य में भी अगर कोई मृतक मोर मिलेगा तो वह इसी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। वहीं वन्यजीव कार्यकर्ताओं का कहना है कि अंतिम संस्कार के दौरान वन्यजीव कानून का उल्लंघन हुआ है क्योंकि मोर अनुसूची-1 का पक्षी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जब कार्यकर्ताओं से इस तरह के प्रोटोकॉल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस तरह का कोई प्रोटोकॉल मौजूद ही नहीं है। उनका कहना है कि मोर को दफनाते समय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 का उल्लंघन हुआ है। इस अधिनियम के तहत अनुसूची-1 के पक्षी को दफनाने का काम पोस्टमार्टम के बाद केवल राज्य वन विभाग कर सकता है। 


पशु कार्यकर्ता गौरी मौलेखी का कहना है कि मोर को दफनाने के लिए पुलिस ने सही प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। इसके खिलाफ मैं वन विभाग को पत्र लिखूंगी और उनसे कहूंगी कि वे सभी पुलिसकर्मियों को सही प्रोटोकॉल की जानकारी दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed