फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Police arrested a Punjabs man for spying for Pakistan from Delhi

दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला पंजाब का युवक दिल्ली से गिरफ्तार

Sun, 18 Apr 2021 03:24 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 18 Apr 2021 03:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrested a Punjabs man for spying for Pakistan from Delhi
delhi police - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के तरनतारन निवासी हरपाल सिंह (35) के रूप में हुई है। आरोपी सेना के बेस, उनके मूवमेंट, आर्मी, बीएसएफ पोस्ट और बंकरों की जानकारी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को पहुंचा रहा था। इसके बदले उसे हवाला के जरिये लाखों रुपये की रकम मिलती थी।

विज्ञापन


सेना और बीएसएफ के बेस व मूवमेंट की जानकारी पहुंचा रहा था
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उनकी टीम को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां विदेशी खुफिया एजेंसी को पहुंचा रहे हैं। जांच के दौरान हरपाल का नाम सामने आया। आरोपी तरनतारन में ही एक फर्म में मशीन ऑपरेटर का काम कर रहा था।
विज्ञापन


टेक्निकल और मैनुअल जानकारी जुटाने पर पता चला कि आरोपी हरपाल के आईएसआई के एजेंटों से संबंध है। पुलिस ने 11 अप्रैल को मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद स्पेशल सेल की टीम ने पुणे की मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मजनूं का टीला इलाके से दबोचा
इस बीच टीम को सूचना मिली कि 12 अप्रैल को आरोपी दिल्ली में अपने किसी जानकार से कुछ अहम दस्तावेज लेकर आगे भेजने आने वाला है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को उत्तरी दिल्ली के मजनूं का टीला इलाके से दबोच लिया।

कौम का वास्ता देकर किया राजी
पुलिस ने आरोपी के पास से सेना की जानकारी से जुड़े गोपनीय दस्तावेज, एक मोबाइल फोन, सिमकार्ड और बस से सफर के दो टिकट बरामद किए गए हैं। आरोपी के मोबाइल से पाकिस्तान में बैठे इसके आका जसपाल का पता चला है।

जसपाल लाहौर में रहता है। वह करीब छह सात महीने पहले सोशल मीडिया के जरिये जसपाल के संपर्क में आया था। उसने कौम का वास्ता देकर उसे जासूसी करने के लिए राजी किया।

ओमान में हुई थी मुलाकात
आरोपी हरपाल नवंबर के माह में विदेश यात्रा पर ओमान गया था, वहां उसकी मुलाकात जसपाल से हुई थी।  चूंकि हरपाल भारत-पाक के बॉर्डर पर ही पैदा हुआ था। इसलिए उसे सेना और उससे जुड़ी अहम जानकारियां थीं।


यह जानकारी उसने लिखकर और वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे अपने आका जसपाल को भेजी। पुलिस हरपाल को रिमांड पर लेकर उसके दिल्ली में साथ देने वाले साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed